जिले में औसत से ज्यादा बरसात के साथ ही निवाई उपखण्ड में इस मानसून सत्र में हुई अब तक बरसात के बाद क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर हैं,देवधाम जोधपुरिया धाम के पास मासी नदी पर मासी बांध के बनने के बाद 64 साल बाद यह नजारा देखने को मिल रहा है, जब बांध के एक साथ 5 गेट खोलने के बाद भी बांध पर 7 फीट पानी की चादर चल रही है,जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता कानाराम गुर्जर ने बताया कि मासी डेम में लगातार पानी की आवक जारी है। डेम की भराव क्षमता 10 गेज है। बांध में मासी नदी, बान्डी नदी एवं खेराक्षी नदी का पानी आता है। जिसके चलते मासी डेम की भराव क्षमता पूर्ण होने के साथ ही चादर चलने लगी है। इस दौरान मासी डेम पर चादर चलने से किसानों में दुगनी खुशी की लहर दौड गई। बांध के भरने पर किसानों को रबी की फसल में सिंचाई के लिए नहर से पानी मिलता है. मासी बांध से पीपलू क्षेत्र में गहलोद तक 40 किलोमीटर लम्बी मुख्य नहर व दर्जनों वितरिकाएं बनी हुई हैं, जिससे क्षेत्र में 6985 हेक्टेयर जमीन पर रबी की फसल में सिंचाई की जाती है, जिससे क्षेत्र का किसान समृद्ध व खुशहाल होता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ঘিলামৰাত এক আকৰ্ষণীয় চলন্ত ট্ৰফী আৰু পাইজমানি ফুটবল খেল অনুষ্ঠিত হৈ যায়।
ঘিলামৰাত এক আকৰ্ষণীয় চলন্ত ট্ৰফী আৰু পাইজমানি ফুটবল খেল অনুষ্ঠিত হৈ যায়।
ঘিলামৰা চাইনৰাইজ ক্লাৱৰ...
हर्षोलास के साथ मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस
निवाई में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह कृषि उपज मंडी के प्रांगण में विधायक रामसहाय...
Israel Hamas War: China ने Palestine Gaza में Israel की कार्रवाई पर उठाए सवाल, दी नसीहत
Israel Hamas War: China ने Palestine Gaza में Israel की कार्रवाई पर उठाए सवाल, दी नसीहत
विहिरींसाठी लाच मागितल्याने सरपंचाकडुन २ लाख हवेत उडवत गटविकास अधिकाऱ्यांविरुद्ध आंदोलन...
औरंगाबाद संभाजीनगर फुलंब्री
येथील लाच मागितल्याने सरपंचाकडुन २ लाख हवेत उडवत गटविकास...