कलकत्ता में रेजिडेंट डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निर्ममता बनर्जी कहा है। उन्होंने कहा- जिस तरह से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले को हैंडल किया है, वह दर्शाता है कि ममता बनर्जी मृतक के साथ नहीं बल्कि अपराधियों के साथ खड़ी हुई है।उन्होंने कहा- पूरे मामले में कोलकाता हाईकोर्ट ने जो शब्द कहे। वह अपने आप में ही दर्शाता है कि ममता बनर्जी को कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। भाटिया ने कहा- कोलकाता हाईकोर्ट ने अपने आदेश में 'ब्रेक डाउन ऑफ स्टेट मशीनरी' कहा है। यह अपने आप मे यह बताने के लिए पर्याप्त है कि निर्ममता बनर्जी को शासन में रहने का अधिकार नहीं हैं। गौरव भाटिया ने कहा- राहुल गांधी और अखिलेश गांधी संविधान की प्रति लेकर संसद में तो पहुंचते हैं, लेकिन उसे पढ़ते नहीं है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के एक भी नेता ने इस पूरे घटनाक्रम पर कोई शब्द नहीं बोला।गौरव भाटिया ने कहा- राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और इंडी गठबंधन के तमाम नेता राजनीतिक गिद्ध हैं। लेकिन इन गिद्धों को लाशें भी राज्यों के हिसाब से दिखाई देती है। यह राजनीतिक गिद्ध जब उड़ान भरते हैं तो यह देखते हैं की लाश किस राज्य में है। लेकिन पश्चिम बंगाल और इंडी गठबंधन के राज्यों में इन्हें कोई लाश दिखाई नहीं देती है। यह लोग कुछ वोटों के लिए लाशों पर राजनीति करते हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
One fake gold smuggler apprehend based on input provide by Gajaraj Intelligence
APPREHENSION OF FAKE GOLD SMUGGLER BASED ON INPUT PROVIDED BY GAJRAJ CORPS MILITARY INTELLIGENCE...
आरक्षण व्यवस्था को विवादास्पद बनाकर समाप्त करना चाहती है सरकारः पूर्व सांसद रामनारायण मीणा
बून्दी! 5 अगस्त को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा सुनाए गए एससी एसटी आरक्षण उप वर्गीकरण फैसले...
इजराइली PM नेतन्याहू के घर पर ड्रोन से हमला:हिजबुल्लाह ने साधा निशाना, किसी के घायल होने की खबर नहीं
हिजबुल्लाह ने शनिवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर ड्रोन हमला किया।...
PM Narendra Modi LIVE શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિરનો ધ્વજારોહણ સમારોહ | Ayodhya Ram Mandir Live | Dpnews
PM Narendra Modi LIVE શ્રી રામ જન્મભૂમિ મંદિરનો ધ્વજારોહણ સમારોહ | Ayodhya Ram Mandir Live | Dpnews
दो दिवसीय सृजन फैशन एवं लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन राखी शॉपिंग कार्निवल 20- 21 को बूंदी में
बूंदी। शहर में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सृजन संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम राखी...