शभर में आजादी के पर्व का जश्न हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. गुलाबी नगरी के आराध्य श्री गोविंददेवजी के दरबार में भी आज स्वाधीनता दिवस के मौके पर आजादी के पर्व का उत्साह दिखाई दिया. ठाकुरजी को तिरंगा पोशाक धारण करवाई गई और प्रसाद में श्रद्धालुओं को झंडे का वितरण किया गया. रिमझिम फुहारों के बीच आज सुबह से ही श्री गोविंददेवजी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए कतारें लगने लगी. तेज बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और श्रद्धालु बारिश के बीच भी अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे. स्वाधीनता दिवस के मौके पर ठाकुरजी को खास तौर पर तैयार की गई तिरंगा पोशाक धारण करवाई गई. ठाकुरजी की झांकी में भी तिरंगे झंडे का इस्तेमाल किया गया. मंदिर में सुबह दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को खास तौर पर प्रसाद के साथ तिरंगे झंडे का वितरण किया गया. श्रीगोविंददेवजी मंदिर परिसर में आज गुरुवार को दिनभर भक्तों ने संकीर्तन किया. ढोलक थाप और मंजीरों की धुन पर दिनभर भक्तों ने ठाकुरजी के भजन गाए. इस दौरान कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे. आरती के बाद भी भक्तों ने भजनों की प्रस्तुति दी. शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी स्वाधीनता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महाराष्ट्र चुनाव में दमदमी टकसाल करेगी भाजपा का समर्थन:मुखी हरचरण खालसा ने जारी किया बयान, SGPC व सिख नेताओं ने जताई आपत्ति
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान दमदमी टकसाल के मुखी ने बीजेपी गठबंधन सरकार को अपना समर्थन...
2024 Hyundai i20 N Line हुई पेश, इन बदलावों के साथ इंडियन मार्केट में भी मारेगी एंट्री
2024 Hyundai i20 N Line प्री-फेसलिफ्टेड वर्जन की तुलना में स्पोर्टियर डिजाइन और अधिक फीचर्स के...
अखिल भारतीय किसान सभेचा जिल्हाधिकारी कार्यालयावर धडकला मोर्चा@india report
अखिल भारतीय किसान सभेचा जिल्हाधिकारी कार्यालयावर धडकला मोर्चा@india report
रात को सोते समय सांप के काटने से डेढ़ साल की मासूम की मौत हो गई। घटना बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र की है
रात को सोते समय सांप के काटने से डेढ़ साल की मासूम की मौत हो गई। घटना बूंदी जिले के केशवरायपाटन...
धान की फसल में कीटनाशक छिड़कने के दौरान किसान की मौत पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
जिले के कैथून थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में धान की फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने के...