गुनौर : शुक्रवार के दिन नगर परिषद गुनौर में नगर का प्राचीन स्थान पतरिया माता में बाउंड्री वॉल कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह व उपाध्यक्ष चंदन सपेरा, वार्ड पार्षद माया रैकवार मुख्य रूप में शामिल रही जहां अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह ने नगर वासियों के साथ पतरिया माता की बाउंड्री वॉल का विधि विधान से भूमि पूजन किया।
अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह ने कहा कि आज नगर का प्राचीन स्थान पतरिया माता की बाउंड्री वॉल का भूमि पूजन किया गया यह कार्य 9 लाख 20 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। बाउंड्री वॉल का कार्य जल्द से जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं के लिए कोई परेशानी ना आय वही अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह ने कहा कि नगर में मेरे द्वारा लगातार विकास किया जा रहा है जिसका काम निरंतर जारी है
इस दौरान पतरिया माता के पंडा परसोत्तम लखेरा, उपयंत्री देवेंद्र सोनी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मलखान सिंह, चंद्रभूषण, राम लखन तिवारी, सुरेंद्र यादव, बिज्जू त्रिपाठी, सोम मिश्रा, राजीव लोचन गौतम, ठेकेदार प्रतिनिधि शुभांश रेक्रवार,गोलू,लखन रजक, राम तिवारी,श्याम लाल रजक, किशोर सिंह यादव,चुन्नू रजक सहित नगर वासी उपस्थित रहे