राजस्थान के डीडवाना जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय खेल स्टेडियम में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा था. इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया. वहीं विधायक यूनुस खान इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे थे. लेकिन इसी दौरान अचानक कुछ ऐसा हुआ कि विधायक यूनुस खान नाराज हो गए और उन्होंने मंच छोड़ दिया और दर्शकों के साथ जाकर बैठ गए. बताया जा रहा है कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक के लिए मंच पर स्थान आरक्षित था. जब यूनुस खान मंच पर पहुंचे तो उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी गई. हालांकि वे अपनी आरक्षित सीट पर जाकर बैठ गए. तभी वहां भाजपा नेता और यूनुस खान के सामने चुनाव लड़ने वाले जितेंद्र सिंह जोधा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, तो प्रशासन में जोधा के साथ ही अन्य भाजपा नेताओं को भी मंच पर बैठा लिया. इस पर यूनुस खान नाराज हो गए और मंच से उतरकर दर्शक दीर्घा में लगी कुर्सियों में जनता के बीच जाकर बैठ गए. यूनुस खान ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि जब वे मंच पर पहुंचे तो प्रशासन ने उन्हें कोई तवज्जो नहीं दी. लेकिन भाजपा नेताओं को सीट आरक्षित नहीं होने के बावजूद मंच पर तवज्जो दी गई, जो न्यायोचित नहीं है. यह जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि का अपमान है. हालांकि इस घटना से प्रशासन भी सकते में आ गया और तुरंत डीडवाना तहसीलदार रामस्वरूप मीणा विधायक यूनुस खान के पास पहुंचे और खान को मंच पर चलने का आग्रह किया. मगर यूनुस खान नहीं माने. तब खुद जिला कलेक्टर बाल मुकुंद असावा और उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी भी यूनुस खान के पास पहुंचे और उनसे मंच पर बैठने का निवेदन किया, लेकिन यूनुस खान ने जिला कलेक्टर को भी यह कहते हुए मना कर दिया कि वे जनता के प्रतिनिधि हैं और जनता के बीच ही बैठेंगे. निर्दलीय विधायक ने आरोप लगाया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे कार्यक्रम को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, लेकिन प्रशासन ने इस कार्यक्रम को भी राजनीतिक रंग दे दिया. इस घटनाक्रम के कुछ देर बाद लाडनूं विधायक मुकेश भाकर भी कार्यक्रम में पहुंचे, जिन्हें भी जिला प्रशासन ने मंच पर बैठाया. इस दौरान मंच पर जिला कलेक्टर और जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा बैठे रहे. दूसरी ओर विधायक यूनुस खान दर्शक दीर्घा में बैठे रहे.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સુરત: ઉધના-મગદલ્લા રોડ હવે બની રહેશે “આઇકોનિક રોડ” એરપોર્ટ રોડ જેવી થશે ભવ્યતા !| Surat News
સુરત: ઉધના-મગદલ્લા રોડ હવે બની રહેશે “આઇકોનિક રોડ” એરપોર્ટ રોડ જેવી થશે ભવ્યતા !|...
ભાજપની આમ આદમી પાર્ટીના ધારાસભ્યોને ઓફર !!AAP છોડોતો 20 કરોડ રૂપિયા અને બીજાને સાથે લાવોતો રૂ.25 કરોડ !!
આમ આદમી પાર્ટીના ધારાસભ્યો અને મંત્રીઓએ ભાજપ પર પોતાને ખરીદવાની ઓફર કરવાનો આરોપ લગાવ્યા પછી AAPએ...
दिल्ली के द्वारका में बिजली के खंभे पर चढ़ा कर्मचारी करंट के बाद गिरा, सिर में चोट लगने से मौत
दिल्ली के द्वारका इलाके में बिजली के खंभे की मरम्मत करते समय करंट लगने से 50 साल के एक व्यक्ति की...
કેશોદ:લમ્પી વાયરસ ભયંકર સ્વરૂપ ધારણ કર્યું છે,શિવભક્તો દ્વારા રુદ્રાભિષેક કરી પ્રાર્થના કરવામાં આવી
કેશોદ:લમ્પી વાયરસ ભયંકર સ્વરૂપ ધારણ કર્યું છે,શિવભક્તો દ્વારા રુદ્રાભિષેક કરી પ્રાર્થના કરવામાં આવી