राजस्थान में किरोड़ीलाल मीणा का मंत्री पद से इस्तीफा अभी भी सियासी चर्चा का विषय बना हुआ है. लंबे समय बाद भी उनके इस्तीफे को लेकर जनता के बीच सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि मुख्यमंत्री भजनलाल ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है. यहां तक किरोड़ीलाल मीणा विभागीय बैठक भी ले रहे हैं और अधिकारियों को विभाग की ओर से निर्देश दे रहे हैं. हालांकि, दूसरी तरफ किरोड़ीलाल मीणा को खुद को मंत्री नहीं मानते हैं. हर जगह वह कहते नजर आते हैं कि मैं मंत्री की हैसियत से नहीं, विधायक की हैसियत से आया हूं. इस बीच दौसा के सिकराय से विधायक विक्रम बंसीवाल ने बुधवार को एक बयान दिया, जिससे के बाद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर और सस्पेंस पैदा हो गया है. ध्यान देने वाली बात है कि विक्रम बंसीवाल भाजपा से विधायक हैं और राज्य में भाजपा की सरकार है. विधायक बंसीवाल ने कहा कि प्रदेश भर में बरसात के कारण आपदा आई, जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और आपदा प्रबंधन मंत्री डा. किरोड़ी लाल मीणा दोनों ही अपने अपने स्तर पर प्रभावित क्षेत्रों की जांच की और चर्चा करते प्रभावित क्षेत्रो का दौरा कर रहे हैं. सिकराय विधायक ने आगे कहा कि डा. किरोड़ी लाल मीणा मीणा ही आपदा प्रबंधन मंत्री हैं, क्योंकि उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया. उनके पास ही आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी है. बता दें भजनलाल सरकार में जब कैबिनेट का बंटवारा हुआ था तो किरोड़ी लाल मीणा को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग और जन अभियोग निराकरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
हत्या का आरोपी नन्दबिहारी गिरफ्तार । आरोपी को घटना के 48 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार ।
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा आई.पी.एस. ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना...
ડીસામાં ખનીજ વાહનોમાં જી.પી.એસ. સીસ્ટમ લગાવવાની કામગીરી પૂરજોશમાં
ડીસામાં રેતી કપચી સહિત ખનીજનું વહન કરતાં વાહનોમાં જીપીએસ સિસ્ટમ લગાવવાના સરકારના નિર્ણય બાદ પણ...
ओवरलोड डंपर का टायर फटा, गिट्टी उछलकर एक वृद्ध की आंख पर लगी, -गंभीर घायल को उपचार के लिए देवली चिकित्सालय में करवाया भर्ती
हिण्डोली. हिण्डोली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पगारां में स्थित एक क्रेशर से ओवरलोड गिट्टी भरकर...
સુરેન્દ્રનગરમાં મૃતપ્રાય પાકની નનામી કાઢી પોક મુકીખેડૂતોને વળતર અપાવવા માંગ
સુરેન્દ્રનગરમાં કમોસમી વરસાદથી ખેડૂતોના પાકને નુકશાન વળતરની માંગ સાથે કિસાન સંગઠન આપના આગેવાન...
মঙ্গলদৈৰ নিজ ডাঁহী এক কৰুণ ঘটনা ।
Mangaldai - A Girl
মঙ্গলদৈৰ নিজ ডাঁহী এক কৰুণ ঘটনা ।
পখিলা খেদাৰ বয়সত বিছনাত ছটফটাই আছে ডাহী...