राजस्थान में किरोड़ीलाल मीणा का मंत्री पद से इस्तीफा अभी भी सियासी चर्चा का विषय बना हुआ है. लंबे समय बाद भी उनके इस्तीफे को लेकर जनता के बीच सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि मुख्यमंत्री भजनलाल ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है. यहां तक किरोड़ीलाल मीणा विभागीय बैठक भी ले रहे हैं और अधिकारियों को विभाग की ओर से निर्देश दे रहे हैं. हालांकि, दूसरी तरफ किरोड़ीलाल मीणा को खुद को मंत्री नहीं मानते हैं. हर जगह वह कहते नजर आते हैं कि मैं मंत्री की हैसियत से नहीं, विधायक की हैसियत से आया हूं. इस बीच दौसा के सिकराय से विधायक विक्रम बंसीवाल ने बुधवार को एक बयान दिया, जिससे के बाद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के इस्तीफे को लेकर और सस्पेंस पैदा हो गया है. ध्यान देने वाली बात है कि विक्रम बंसीवाल भाजपा से विधायक हैं और राज्य में भाजपा की सरकार है. विधायक बंसीवाल ने कहा कि प्रदेश भर में बरसात के कारण आपदा आई, जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और आपदा प्रबंधन मंत्री डा. किरोड़ी लाल मीणा दोनों ही अपने अपने स्तर पर प्रभावित क्षेत्रों की जांच की और चर्चा करते प्रभावित क्षेत्रो का दौरा कर रहे हैं. सिकराय विधायक ने आगे कहा कि डा. किरोड़ी लाल मीणा मीणा ही आपदा प्रबंधन मंत्री हैं, क्योंकि उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया. उनके पास ही आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी है. बता दें भजनलाल सरकार में जब कैबिनेट का बंटवारा हुआ था तो किरोड़ी लाल मीणा को कृषि एवं उद्यानिकी विभाग ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग और जन अभियोग निराकरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
डेस्कटॉप पर बिना Ads के खबरें और आर्टिकल पढ़ना हुआ आसान, Google के इस फीचर का करें अब जमकर इस्तेमाल
क्या आप भी उन इंटरनेट यूजर्स में से हैं जो गूगल पर खबरें और आर्टिकल पढ़ना पसंद करते हैं। अगर हां...
কামৰূপ জিলা উপায়ুক্ত কীৰ্ত্তি জল্লীৰ খং
কামৰূপ জিলা উপায়ুক্ত কীৰ্ত্তি জল্লীৰ খং
NIA Raid on Khalistani: खालिस्तान-गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, Punjab में 30 जगहों पर NIA की छापेमारी
NIA Raid on Khalistani: खालिस्तान-गैंगस्टर्स पर बड़ा एक्शन, Punjab में 30 जगहों पर NIA की छापेमारी
શ્રી બ્રહ્માનંદજી જિલ્લા લોક વિજ્ઞાન કેન્દ્ર જૂનાગઢ,જિલ્લા શિક્ષણાધિકારી ની કચેરી જૂનાગઢ તથા જિલ્લા પ્રાથમિક શિક્ષણાધિકારી શ્રી ની કચેરી જૂનાગઢ ના સંયુક્ત ઉપક્રમે નેશનલ રૂરલ આઈ.ટી.ક્વિઝ 2022નું આયોજન કરવા માં આવેલ છે
ગુજરાત કાઉન્સિલ ઓન સાયન્સ એન્ડ ટેકનોલોજી ,ડિપાર્ટમેન્ટ ઓફ સાયન્સ એન્ડ ટેકનોલોજી ગુજરાત સરકાર...