राजस्थान में नौकरशाहों की तबादला सूची को लेकर भले ही प्रशासनिक गलियारों में इंतजार हो रहा हो, लेकिन इस कवायद पर फिलहाल ब्रेक लगता दिख रहा है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों और सत्ताधारी दल के विधायकों की डिजायर के चलते सरकार अब नए सिरे से तबादला सूची पर मंथन कर रही है। बताया जा रहा है कि सरकार इस माह के अंत में आईएएस-आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी कर सकती है। चर्चा है कि तबादला सूची को लेकर पहले होमवर्क कर लिया गया था, लेकिन मंत्री-विधायकों की पसंद को देखते हुए फिर से नामों पर मंथन होना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर मंत्री अपने विभागों में पसंद के अधिकारी चाहते हैं। चर्चा है कि कई मंत्रियों की अपने विभागों के उच्चाधिकारियों से पटरी नहीं बैठ रही। वहीं सत्ताधारी पार्टी के विधायक भी जिलों में पसंद के एसपी और कलक्टर चाहते हैं। कई विधायकों ने मुख्यमंत्री को अधिकारियों के नाम भी दिए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान भी विधायकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पूर्ववर्ती सरकार के समय से तैनात कलक्टर और एसपी का मामला उठाया था और उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों को लगाने की मांग की थी। दरअसल आगामी दिनों में 6 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने हैं, ऐसे में सरकार भाजपा विधायकों को नाराज नहीं करना चाहती।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સાવધાન આ હાઇવે ગોઝારો બન્યો I Accident on Highway I@namastegirnews
સાવધાન આ હાઇવે ગોઝારો બન્યો I Accident on Highway I@namastegirnews
Khatu Shyam Mandir: श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी! 6 फरवरी को शाम 4 बजे खुल जाएंगे खाटू श्याम मंदिर के द्वार
राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर के द्वार सोमवार 6 फरवरी से आमजन के लिए खुलने जा रहे...
વડોદરા રાજમાર્ગો પર ગણેશજીની આગમન યાત્રા આકર્ષણનુ કેન્દ્ર બની
વડોદરા રાજમાર્ગો પર ગણેશજીની આગમન યાત્રા આકર્ષણનુ કેન્દ્ર બની
आरमोरी निशुल्क ट्युशन क्लासेस चे आरमोरी पोलीस निरीक्षक कांळबांडे यांच्या हस्ते उद्घाटन
युवारंग तर्फे गरीब व गरजू विद्यार्थ्यांसाठी निशुल्क ट्युशन क्लासेस चे उद्घाटन.
युवारंग...
लायंस क्लब कोटा साउथ का आशु भाषण एवं नशा मुक्ति पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित
लायंस क्लब कोटा साउथ की ओर से चिल्ड्रन टीटी कॉलेज दादाबाड़ी में लायंस कवेस्ट वीक के अंतर्गत महिला...