राजस्थान में दुर्लभ खनिजों की खोज, खनन और उत्पादों निर्माण को बढ़ावा देने को लेकर राज्य में रेयर अर्थ एलीमेंट (आरईई) एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए दुर्लभ खनिजों की बड़े स्तर पर खोज, शोध, अध्ययन व देश दुनिया की आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे जुड़े उत्पादों के लिए उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए खान विभाग खनन शोध व अध्ययन से जुडी देश की तमाम संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं और विशेषज्ञों से चर्चा कर रहा है। खान सचिव आनन्दी ने मंगलवार को देश की कई संस्थाओं के विशेषज्ञों से वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बाड़मेर, जालौर, सिरोही, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, नागौर, अजमेर, जयपुर के नीमकाथाना, राजसमंद, सीकर, बांसवाड़ा जिलों में दुर्लभ खनिज के भण्डार मिलने के प्रारंभिक संकेत मिल चुके हैं। प्रदेश के इन क्षेत्रों में कार्बोनेटाइट्स व माइक्रोग्रेनाइट चट्टानों में बस्तनासाइट, ब्रिटोलाइट, सिंचीसाइट और जेनोटाइम रेयर अर्थ एलिमेंट्स के भण्डार होने की पुष्टि हुई है। इन खनिजों का इस्तेमाल एयरोस्पेस से लेकर बैटरी, लेजर बेटरी सहित विभिन्न उद्योग की स्थापना, निवेश, रोजगार, तकनीकी विकास के अवसर विकसित होंगे। दुर्लभ खनिजों की खोज से देश की चीन पर 95 प्रतिशत निर्भरता कम होगी और देश में ही कच्चे माल की प्रोसेसिंग से लेकर प्रसंस्करण तक का कार्य हो सकेगा
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
*संपूर्ण जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया जा रहा है रक्तदान शिविर*
*संपूर्ण जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाया जा रहा है रक्तदान शिविर*
DMRC की सभी मेट्रोलाइनों के लिए अब WhatsApp से बुक कर सकेंगे टिकट, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
DMRC ने एक प्रेस बयान में कहा कि WhatsApp देश में पसंदीदा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है और इससे आपके रूट...
Editor's Take: क्या मार्केट में अब Long लेकर रख सकते है, Bank Nifty कब तक करेगा परेशान? | CNBC Awaaz
Editor's Take: क्या मार्केट में अब Long लेकर रख सकते है, Bank Nifty कब तक करेगा परेशान? | CNBC Awaaz
Slim Stomach, Round Butt, and Sexy Legs Home Workout (No Equipment Needed)!
Slim Stomach, Round Butt, and Sexy Legs Home Workout (No Equipment Needed)!