राजस्थान में दुर्लभ खनिजों की खोज, खनन और उत्पादों निर्माण को बढ़ावा देने को लेकर राज्य में रेयर अर्थ एलीमेंट (आरईई) एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए दुर्लभ खनिजों की बड़े स्तर पर खोज, शोध, अध्ययन व देश दुनिया की आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे जुड़े उत्पादों के लिए उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए खान विभाग खनन शोध व अध्ययन से जुडी देश की तमाम संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं और विशेषज्ञों से चर्चा कर रहा है। खान सचिव आनन्दी ने मंगलवार को देश की कई संस्थाओं के विशेषज्ञों से वर्चुअली संवाद किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बाड़मेर, जालौर, सिरोही, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, नागौर, अजमेर, जयपुर के नीमकाथाना, राजसमंद, सीकर, बांसवाड़ा जिलों में दुर्लभ खनिज के भण्डार मिलने के प्रारंभिक संकेत मिल चुके हैं। प्रदेश के इन क्षेत्रों में कार्बोनेटाइट्स व माइक्रोग्रेनाइट चट्टानों में बस्तनासाइट, ब्रिटोलाइट, सिंचीसाइट और जेनोटाइम रेयर अर्थ एलिमेंट्स के भण्डार होने की पुष्टि हुई है। इन खनिजों का इस्तेमाल एयरोस्पेस से लेकर बैटरी, लेजर बेटरी सहित विभिन्न उद्योग की स्थापना, निवेश, रोजगार, तकनीकी विकास के अवसर विकसित होंगे। दुर्लभ खनिजों की खोज से देश की चीन पर 95 प्रतिशत निर्भरता कम होगी और देश में ही कच्चे माल की प्रोसेसिंग से लेकर प्रसंस्करण तक का कार्य हो सकेगा
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
रमाई/प्रधानमंत्री घरकुल योजनेमधून खरे गरजू लाभार्थी वंचित.
सम्राट अशोक सेना वतीने एक दिवशी धरणे आंदोलन
रमाई घरकुल योजना व प्रधानमंत्री घरकुल योजनेपासून गरजू लाभार्थी वंचित,खऱ्या गरजूंना...
फणसापाठोपाठ कोकणातील सीताफळाची रोपे परदेशात
रत्नागिरी : लांजाचे फणसकिंग मिथिलेश देसाई यांनी फणसाच्या रोपांपाठोपाठ आता सीताफळांची रोपेही...
खानपुरा तालाब का मत्स्य पालन ठेका निरस्त नहीं होने पर आक्रोशित युवाओं ने किया जल सत्याग्रह
खानपुरा तालाब का मत्स्य पालन ठेका निरस्त नहीं करने पर युवाओं ने किया जल सत्याग्रह ...
Cold Drinks का बढ़िया ऑल्टरनेटिव है छाछ, इन वजहों से गर्मियों में बनाएं इसे अपनी रूटीन का हिस्सा
गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और मौसम में बदलाव के साथ ही अब लोगों की लाइफस्टाइल में भी बदलाव...
ક્રેડાઈ નવરાત્રિ ફેસ્ટિવલ આયોજકો દ્વારા પત્રકાર પરિષદ યોજાઈ ક્યાં ? જુવો 👇👇
ક્રેડાઈ નવરાત્રિ ફેસ્ટિવલ આયોજકો દ્વારા પત્રકાર પરિષદ યોજાઈ ક્યાં ? જુવો 👇👇