रात को सोते समय सांप के काटने से डेढ़ साल की मासूम की मौत हो गई। घटना बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र की है। कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम दीक्षा 1 साल 10 महीने की थी। पिता करन ने बताया कि वह बेलदारी का काम करता है। वार्ड नम्बर 6 में खरनिया बस्ती में टापरी में रहता है। घटना सोमवार रात 10 बजे के आसपास की है। वो अपनी पत्नी व बेटी के साथ टापरी में सो रहा था। उसी दौरान टापरी की छत से काले रंग का सांप अंदर आ गया। बेटी के सिर पर काट लिया। पता लगते ही सांप को मारा। फिर बेटी को इलाज के लिए केशवरायपाटन हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे कोटा रेफर किया। कोटा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीक्षा इकलौती बेटी थी। केशवरायपाटन थाना ASI शक्ति सिंह ने बताया कि रात को टापरी में सोते वक्त सांप ने मासूम को काट लिया। परिजन इलाज के लिए कोटा लाए थे। मासूम की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Welcome to the Jungle बिहार में जंगल राज की धमक..?
मंगलवार रात दीदारगंज सिमली एनएच 30 स्थित बुद्धा मोटर्स में मारपीट का एक मामला सामने आ रहा...
PORBANDAR પોરબંદરમાં કામદાર ક૯યાણ કેન્દ્ર બિસ્માર હાલતમાં ફેરવાયું 06 11 2022
PORBANDAR પોરબંદરમાં કામદાર ક૯યાણ કેન્દ્ર બિસ્માર હાલતમાં ફેરવાયું 06 11 2022
Hyundai Venue का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, मिलेंगे कैसे फीचर्स और क्या है कीमत, जानें डिटेल
हुंडई इंडिया की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर वेन्यू को ऑफर किया जाता है। अब इस...
गायरान अतिक्रमण धारकाचा संसार उघड्यावर पडू देणार नाही-ॲड.डॉ.अरुण जाधव
गायरान अतिक्रमण धारकाचा संसार उघड्यावर पडू देणार नाही-ॲड.डॉ.अरुण जाधव
Breaking News: Gym में Exercise करते हुए युवक ने तोड़ा दम, CCTV में कैद हुई तस्वीर | Aaj Tak News
Breaking News: Gym में Exercise करते हुए युवक ने तोड़ा दम, CCTV में कैद हुई तस्वीर | Aaj Tak News