रात को सोते समय सांप के काटने से डेढ़ साल की मासूम की मौत हो गई। घटना बूंदी जिले के केशवरायपाटन थाना क्षेत्र की है। कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम दीक्षा 1 साल 10 महीने की थी। पिता करन ने बताया कि वह बेलदारी का काम करता है। वार्ड नम्बर 6 में खरनिया बस्ती में टापरी में रहता है। घटना सोमवार रात 10 बजे के आसपास की है। वो अपनी पत्नी व बेटी के साथ टापरी में सो रहा था। उसी दौरान टापरी की छत से काले रंग का सांप अंदर आ गया। बेटी के सिर पर काट लिया। पता लगते ही सांप को मारा। फिर बेटी को इलाज के लिए केशवरायपाटन हॉस्पिटल ले गए। जहां से उसे कोटा रेफर किया। कोटा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दीक्षा इकलौती बेटी थी। केशवरायपाटन थाना ASI शक्ति सिंह ने बताया कि रात को टापरी में सोते वक्त सांप ने मासूम को काट लिया। परिजन इलाज के लिए कोटा लाए थे। मासूम की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
પોલીસ હેડક્વાટર્સમાં શ્રધ્ધાંજલી કાર્યક્રમ યોજાયો
(રાહુલ પ્રજાપતિ)
હિંમતનગરઃ હિંમતનગર સ્થિત પોલીસ હેડક્વાટર્સ ખાતે શનિવારે પોલીસ શહિદ સ્મૃતિ દિવસની...
राष्ट्रीय दशहरा मेला शुरू होने से पहले की आया विवादों में,अधिकारियों की गैर मौजूदगी में गणेश पूजा
राष्ट्रीय दशहरा मेला शुरू होने से पहले की आया विवादों में,अधिकारियों की गैर मौजूदगी में गणेश पूजा
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने पर केंद्र सहमत:संसद के विंटर सेशन में प्रस्ताव लाया जाएगा
केंद्र में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने पर सहमति बन गई है। वहीं, लद्दाख केंद्र...
#અમદાવાદ :કાંકરિયા પાસે આવેલ #Jio ટાવર પરથી યુવાને પડતું મૂક્યું....
#અમદાવાદ :કાંકરિયા પાસે આવેલ #Jio ટાવર પરથી યુવાને પડતું મૂક્યું....