अनंतनाग के कोकरनाग में शनिवार से चल रही मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए वहीं एक नागरिक की भी मौत हो गई। भारतीय सेना से मिल रही जानकारी के अनुसार आतंकियों से इस मुठभेड़ में हवलदार दीपक यादव और लांस नायक प्रवीण शर्मा को शहादत मिली है। इस पूरे इलाके को जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी, सीआरपीएफ और राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और चिनार सेना के सभी रैंकों के अधिकारियों ने रविवार को दोनों सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भारतीय सेना ने एक्स पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि वह शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।सेना ने कहा, “उनकी बहादुरी कायम है, अनगिनत दिलों को प्रेरणा देती है जबकि वे शाश्वत शांति में आराम कर रहे हैं।”इस बीच, रात में शांति के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में बारिश के बीच अहलान गागरमांडू में एक ताजा तलाशी अभियान शुरू किया। श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एम.के. साहू ने कल कहा कि मुठभेड़ में शामिल आतंकवादी डोडा जम्मू से इलाके में घुस आए थे। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को मानव और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से यह पुष्टि हुई कि जुलाई में डोडा क्षेत्र में अत्याचार और घटनाओं के लिए जिम्मेदार आतंकवादी किश्तवाड़ रेंज से दक्षिण कश्मीर के कपरान गैरोल इलाके में घुस आए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल साहू ने कहा कि ऑपरेशन एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में हो रहा है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
और बढ़ा वंदे भारत वर्किंग विवाद, गंगापुर और आगरा में एक दूसरे के गार्ड को पीटा, फाड़े कपड़े
कोटा। नई चली उदयपुर-आगरा कैंट वंदे भारत ट्रेन का वर्किंग विवाद गुरुवार को और बढ़ गया। इसके चलते...
જુનાગઢ સાવરકુંડલા બસને નડેલ અકસ્માત / બસના ૧૫ થી ૨૦ મુસાફરોને ઈજા
જુનાગઢ સાવરકુંડલા બસને નડેલ અકસ્માત / બસના ૧૫ થી ૨૦ મુસાફરોને ઈજા
"Honda CD110 Dream Launched For The Indian Market, Check All Details Here"
Honda Motorcycle & Scooter India (HMSI) has taken the motorcycle market by storm with the...
शांति के लिए युद्ध को तैयार रहे भारत, किसी भी हालत में इसे भंग नहीं किया जा सकता : राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने पहले के बयान पर प्रतिक्रिया दी कि "सशस्त्र बलों को...
Apple Glowtime Event: 9 सितंबर को लॉन्च होगी iPhone 16 सीरीज, AI फीचर्स बांधेंगे समा
एपल ने iPhone 16 सीरीज के लिए होने वाले इवेंट की डेट का खुलासा कर दिया है। एपल की अपकमिंग सीरीज...