बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने जसोल,
हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में व्यापारियों व आमजन सम्पर्क कर 25 मई को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली तिंरगा यात्रा में भाग लेने का आव्हान किया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने जसोल कस्बे में व्यापारियों व दुकानदारों से मिल कर चर्चा करते हुए आगामी जिला मुख्यालय बालोतरा में आयोजित होने वाली विशाल तिंरगा रैली में अधिक से अधिक सँख्या में भाग लेने का आव्हान किया।उसके बाद बांठिया ने जसोल जल प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण ट्रस्ट जसोल एवं लघु उद्योग मंडल जसोल के पदाधिकारियों से मिलकर कर तिंरगा यात्रा में भाग लेने का आग्रह किया।बांठिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद देश की तीनों सेनाओं के जवानों के शौर्य का अभिनंदन करने के लिए भाजपा द्वारा विशाल तिंरगा रैली का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने ने बताया कि शहर के छत्ररियों का मोर्चा स्थित परमानंद महाराज समाधि स्थल हरिदास सर्कल से रवाना होकर खेड़ रोड़ स्थित शहीद छगनलाल मेघवाल स्मारक तक तिंरगा रैली का आयोजन किया जाएगा।इन दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष भरत मेहता ने बांठिया का स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि जसोल के उघमी तिंरगा यात्रा में अधिक से अधिक सँख्या में भाग लेंगे।
इस दौरान जसोल जल प्रदूषण नियंत्रण एवं निवारण ट्रस्ट जसोल अध्यक्ष भरत मेहता,कोषाध्यक्ष विजेन्द्र मेहता, डूंगरचंद सालेचा,ताराचंद कोठारी,पारस माली,देवबंद बोकडिया,केवलचंद मेहता सहित लघु उद्योग मंडल जसोल के अनेको पदाधिकारी व व्यापारी मौजूद थे।