भाजपा नेता राकेश नायक की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने " सुरक्षित यात्रा के अधिकार का कानून " बनाने और नेशनल हाइवे से मवेशी हटाने के लिए टोल कंपनियों को पाबंद करने की मांग लेकर केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम प्रोजेक्ट मैनेजर कोटा को ज्ञापन सोपा। नायक ने बताया कि भारत में परिवहन का सबसे बड़ा साधन सड़के है जिनके रखरखाव के लिए टोल कंपनिया मोटी राशि के रूप में टोल की वसूली करती है परंतु रखरखाव के नाम पर लीपापोती के साथ साथ हाइवे पर जानलेवा दुर्घटनाओं को दावत दे रहे मवेशियों को नही हटा रही है नतीजन आए दिन लोग इन मवेशियों से टकराकर घायल हो रहे है। जबकि हाइवे की मरम्मत और रखरखाव के साथ साथ सुरक्षित और बाधा यात्रा देना टोल की जिम्मेदारी है इसलिए हाइवे से मवेशियों को हटाने के लिए टोल कंपनियों को पाबंद किया जाना चाहिए साथ ही मवेशियों के कारण कोई भी दुर्घटना होने पर टोल कंपनियों द्वारा मुआवजा भी मिलना चाहिए और टोल कंपनी सहित लापरवाह अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।भाजपा नेता आलोक गोयल और नवीन खत्री ने बताया कि टोल कंपनियों की लापरवाही के कारण नेशनल और स्टेट हाइवे के टोल के आसपास, ओवर ब्रिज के ऊपर, खतरनाक घूमो पर मवेशियों का जमावड़ा होना और उनसे टकराकर लोगो के घायल होने का सिलसिला लगातार जारी है पर नेशनल हाइवे के अधिकारियों द्वारा टोल कंपनियों के खिलाफ अभी तक कोई एक्शन नही लिया गया है। नायक ने बताया केंद्रीय मंत्री के नाम ज्ञापन में "सुरक्षित यात्रा के अधिकार" का कानून बनाने की मांग की गई ताकि जनता की जान जोखिम में डालने वाले लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही हो जिससे सबक लेकर अधिकारी जनता को सुरक्षित और अबाध यात्रा उपलब्ध कराए। उस अवसर पर नरेंद्र पुरी,मनु प्रताप, धवन द्वाला,चिराग भार्गव आदि उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Delhi Ordinance: सुप्रीम कोर्ट ने 5 जजों की संविधान पीठ को सौंपा दिल्ली अध्यादेश मामला
Supreme Court on Delhi ordinance। केंद्र द्वारा लाए गए दिल्ली अध्यादेश की सुनवाई...
MS Dhoni IPL 2023: एमएस धोनी को फैन से मिला नायाब तोहफा, गिफ्ट देख फूले नहीं समाए माही, देखें तस्वीरें
MS Dhoni Recieves Miniature Gift Of Chepauk Stadium by a Fan IPL 2023 चेन्नई सुपर...
শাসনবংশ মহাথেৰ ভন্তৰ পৰিনিৰ্বাণ প্ৰাপ্তিৰ উপলক্ষে চৰাইদেউৰ লাকুৱা চলাপথাৰ শ্যাম গাঁৱত পয়লেং।ৰথোৎসৱ।
আজিৰ পৰা তিনিদিনীয়া কাৰ্য্যসূচীৰে লাকুৱা চলাপথাৰ শ্যাম গাৱত পয়লেং ৰথোৎসৱৰ আৰম্ভ হয়। তিনিদিনীয়া...
Himachal Budget Session 2023: भाजपा ने बुलाई विधायक दल की बैठक, जयराम बोले - सत्र में उठाएंगे कई अहम मुद्दे
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की पूरी तैयारी कर...