बंगाल में महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले पर बवाल मच गया है। विपक्ष ने सीबीआई जांच की मांग कर दी है। वहीं, अब सीएम ममता बनर्जी का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि आरोपियों को मौत की सजा दिलाकर ही रहेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगे कहा कि उनकी सरकार एक महिला स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग करेगी। बनर्जी ने यह भी कहा कि उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो। महिला डॉक्टर का शव शुक्रवार को उत्तरी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले यौन शोषण का संकेत मिला है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों द्वारा किया गया विरोध प्रदर्शन और जुलूस उचित है। इस घटना को वीभत्स और घृणित बताते हुए उन्होंने विभिन्न सरकारी अस्पतालों के जूनियर डॉक्टरों से विरोध प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने का आग्रह किया। इससे पहले दिन में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने कहा कि पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि अगर आरोपी दोषी पाया जाता है तो उसे "कड़ी से कड़ी सजा" मिले।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બિહાર: CM Nitishkumar ની મોટી જાહેરાત! પત્રકારોને મળશે 15000 પેન્શન
બિહાર: મુખ્યમંત્રી નીતીશકુમારની મોટી જાહેરાત! પત્રકારોને મળશે 15000 પેન્શન
બિહારનાં પત્રકારોને...
ગાંધીનગરમાં અલ્પેશ ઠાકોરના નામ સામે કાર્યકરોનો વિરોધ, બેનરો પણ લાગ્યા
વર્ષ 2017ની ચૂંટણીમાં કોંગ્રેસમાંથી ઉમેદવારો નક્કી કરનાર અલ્પેશ ઠાકોરને હવે પોતાની ઉમેદવારી માટે...
'Amritpal Singh could be danger if…', say Punjab Police sources: Report
Amritpal Singh, a pro-Khalistan leader who is currently in Assam’s Dibrugarh central...
सिल्लोड तालुक्यातील महिलेच्या अपघाती निधन,
औरंगाबाद : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांचा मुंबईतील दसरा मेळावा संपल्यानंतर गावाकडे माघारी...
બોટાદ ના જનડા ગામે પ્રાથમિક શાળા ના શિક્ષણ નો કર્યો બહિષ્કાર...
બોટાદ ના જનડા ગામે પ્રાથમિક શાળા ના શિક્ષણ નો કર્યો બહિષ્કાર...