राजस्थान में हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां के विधायक सांसद बन गए हैं. इनमें दौसा, टोंक जिले की देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनू और बांसवाड़ा की चौरासी विधानसभा सीट शामिल हैं. इन सीटों पर इसी साल के अंत में उपचुनाव होने हैं. लेकिन इनमें अब उदयपुर की सलूम्बर सीट भी जुड़ गई है. जहां गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमृतलाल मीणा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था. ऐसे में अब राजस्थान में छः विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे. पांच सीटों जिनमें दौसा, टोंक जिले की देवली-उनियारा, खींवसर, झुंझुनू और बांसवाड़ा की चौरासी शामिल हैं, सभी पर कांग्रेस या इंडिया गठबंधन के विधायक ही सांसद बने हैं. ऐसे में कहा जा रहा था कि उपचुनाव में भाजपा के पास कुछ खोने को कुछ नहीं है. लेकिन सलूम्बर में अब भाजपा को अपनी सीट बचाने की चुनौती होगी. सलूम्बर विधानसभा सीट आदिवासी बहुल सीट है और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. अगर इस सीट पर अब तक हुए विधानसभा चुनावों की बात की जाये तो भाजपा का पलड़ा भारी रहा है. भारतीय जनता पार्टी की जीत की सफलता दर यहां 60 फीसदी है. वहीं पिछले पांच चुनावों की बात की जाए तो सिर्फ साल 2008 में ही कांग्रेस यहां जीत पाई है.जबकि चार बार यह सीट भाजपा के खाते में गई है. तीन बार से तो दिवंगत अमृतलाल मीणा ही यहां जीत का परचम लहरा रहे है. इसके अलावा इस सीट पर भाजपा को अमृतलाल मीणा के निधन के बाद संवेदना के वोट मिल सकते हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Gen Naravane ने बताया Agnipath किसका प्लान, Laddakh का सच बताया, आपत्ति किसे?Four Stars of Destiny
Gen Naravane ने बताया Agnipath किसका प्लान, Laddakh का सच बताया, आपत्ति किसे?Four Stars of Destiny
કચ્છના લાકડીયા પોલીસ સ્ટેશનમાં વાહનોની હરાજી
#buletinindia #gujarat #kutch
Apple को रास आ रहा भारत, सात महीनों में हुआ 10 अरब डॉलर के iPhone का प्रोडक्शन
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को एक्स पोस्ट में...
PM मोदी का भूपेंद्र-दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना:लिखा- हरियाणा के बापू-बेटे की राजनीति का मकसद स्वार्थ
हरियाणा चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया (X) हैंडल पर...
অসম আৰক্ষীৰ জালত হাৰিয়ানাৰ ATM হেকাৰ
এইবাৰ অসম আৰক্ষীৰ জালত পৰিছে ATM হেকাৰ। শেহতীয়াকৈ দেৰগাৱঁৰ বাদুলীপাৰৰ প্ৰাঞ্জল গগৈ নামৰ এজন...