वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कुछ नेता इस बिल का समर्थन कर रहे हैं, जबकि अन्य इसका विरोध कर रहे हैं। इस बिल पर राजनीतिक दलों के नेताओं की अलग-अलग राय सामने आ रही है, जिससे सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर एतराज जताया। उन्होंने बिल को संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि सरकार बंटवारे की राजनीति कर रही है, इस तरह की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि वक्फ के पास दान की गई संपत्ति आती है। इस बिल में सरकार यह प्रावधान कर रही है कि गैर मुस्लिम भी गवर्निंग काउंसिल के सदस्य हो सकते हैं। केसी वेणुगोपाल ने सवाल करते हुए कहा कि क्या अयोध्या मंदिर बोर्ड का हिस्सा कोई गैर-हिंदू बन सकता है? गैर-मुस्लिम को काउंसिल का हिस्सा बनाना धर्म की आजादी के अधिकार पर हमला है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल अधिकारों का हनन है, अधिकारों पर चोट है। इस बिल को हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। आप (भाजपा) देश के लोगों को बांटना चाहते हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की नीयत पर भी सवाल उठाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
जन आक्रोश यात्रा में हजारों संख्या में जन सैलाब पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण यादव जी ने आम सभा को किया संबोधित
*जन आक्रोश यात्रा का गुनौर विधानसभा में हुआ आगमन*
*जन आक्रोश यात्रा में हजारों की संख्या...
કરજણ તાલુકા પ્રાથમિક શૈક્ષણિક મહાસંઘ દ્વારા આવેદપત્ર આપી શું રજૂઆત કરી ? જુવો
કરજણ તાલુકા પ્રાથમિક શૈક્ષણિક મહાસંઘ દ્વારા આવેદપત્ર આપી શું રજૂઆત કરી ? જુવો
Papa Water Filter जहां पर 5 रूपये में 20 लीटर पानी का जार मिलेगा ।
Papa Water Filter जहां पर 5 रूपये में 20 लीटर पानी का जार मिलेगा ।
લીંબડી રાજકોટ હાઇવે ઉપર અકસ્માતમાં બે વ્યક્તિઓના કમકમાટી ભર્યા મોત નિપજ્યા
લીંબડી રાજકોટ હાઇવે ઉપર અકસ્માત સર્જાયો હતો. આ અકસ્માતની ઘટનામાં બે વ્યક્તિઓના કમકમાટી ભર્યા મોત...