वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कुछ नेता इस बिल का समर्थन कर रहे हैं, जबकि अन्य इसका विरोध कर रहे हैं। इस बिल पर राजनीतिक दलों के नेताओं की अलग-अलग राय सामने आ रही है, जिससे सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर एतराज जताया। उन्होंने बिल को संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि सरकार बंटवारे की राजनीति कर रही है, इस तरह की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि वक्फ के पास दान की गई संपत्ति आती है। इस बिल में सरकार यह प्रावधान कर रही है कि गैर मुस्लिम भी गवर्निंग काउंसिल के सदस्य हो सकते हैं। केसी वेणुगोपाल ने सवाल करते हुए कहा कि क्या अयोध्या मंदिर बोर्ड का हिस्सा कोई गैर-हिंदू बन सकता है? गैर-मुस्लिम को काउंसिल का हिस्सा बनाना धर्म की आजादी के अधिकार पर हमला है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल अधिकारों का हनन है, अधिकारों पर चोट है। इस बिल को हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। आप (भाजपा) देश के लोगों को बांटना चाहते हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की नीयत पर भी सवाल उठाए।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Kia Syros SUV के लॉन्च से पहले जारी हुआ पांचवां टीजर, मिल रही गाड़ी के कई फीचर्स की जानकारी
Kia Syros SUV को 19 दिसंबर 2024 को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा।...
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए Congress कर सकती है पहली लिस्ट का एलान | Aaj Tak
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए Congress कर सकती है पहली लिस्ट का एलान | Aaj Tak
Parineeti Chopra की शादी में शामिल होने आ रहीं Priyanka Chopra | Raghav Chadha Wedding |
Parineeti Chopra की शादी में शामिल होने आ रहीं Priyanka Chopra | Raghav Chadha Wedding |
शिविर में 274 लोगों को मिले दिव्यांग प्रमाण पत्र दिव्यांगजनों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार जताया वरदान बना नवो बाड़मेर, समन्वित प्रयास-सशक्त समाज अभियान
दिव्यांगजन शिविर में दूरदराज इलाकों से पहुंचे दिव्यांगजन
940 दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण, 22...