मोदी सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश कर दिया. विपक्ष ने एक आवाज में इस बिल का विरोध किया और जमकर हंगामा किया. सदन की कार्यवाही के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अमित शाह के बीच तीखी बहस सुनने को भी मिली.अखिलेश यादव जब बिल के विरोध में बोल रहे थे, तभी अमित शाह ने खड़े होकर उन्हें टोका और कहा कि आप इस तरह से गोल मोल बातें नहीं कर सकते हैं. बिल के विरोध में अखिलेश यादव ने कहा, "ये सोची समझी राजनीति के तहत हो रहा है. अगर जिलाधिकारी को सब ताकत दे देंगे तो आपको पता है कि एक जगह पर जिलाधिकारी ने क्या किया कि उसका असर आने वाली पीढ़ी तक को भुगतना पड़ा. बीजेपी अपनी हताश, निराश और चंद कट्टर समर्थकों के तु्ष्टिकरण के लिए ये बिल लाने का काम कर रही है." अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर से कहा, "महोदय मैंने सुना है कि कुछ अधिकार आपके भी छीने जा रहे हैं इसलिए हम सब को आपके लिए भी लड़ना पड़ेगा." अखिलेश यादव के भाषण को सुनते ही अमित शाह ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा, "स्पीकर महोदय, ये (अखिलेश) आसन का अपमान कर रहे हैं." अमित शाह ने सदन के शोर के बीच अखिलेश यादव से कहा, "अध्यक्ष के अधिकार सिर्फ विपक्ष का नहीं हम सब का है.आप (अखिलेश) इस तरह की गोलमोल बातें नहीं कर सकते हैं. आप अध्यक्ष के अधिकार के सरंक्षक नहीं हैं."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
8 नर्सरियों में 4.85 लाख पौध तैयार
मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गाशंकर मीणा ने बताया कि 'मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान अभियान के...
BJP प्रत्याशी Dara Singh Chauhan ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए दाखिल किया Nomination | Aaj Tak News
BJP प्रत्याशी Dara Singh Chauhan ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए दाखिल किया Nomination | Aaj Tak News
ज़िला प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
ज़िला प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
16GB रैम 50MP Sony सेंसर के साथ लॉन्च हुआ Realme का फ्लैगशिप फोन, अपनी हथेलियों से कर सकेंगे अनलॉक
Realme GT 5 Pro चीन में 14 दिसंबर तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है इस दौरान यह शुरुआती कीमत पर...
પેટલાદમાંથી બાઈક ઉપર વિદેશી દારૂ ઝડપાયો
પેટલાદ શહેર પોલીસે બાતમીને આધારે જોગણ નહેર પાસેથી બાઈક ઉપર વિદેશી દારૂ લાવતા 4 યુવકોને ઝડપી...