मोदी सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश कर दिया. विपक्ष ने एक आवाज में इस बिल का विरोध किया और जमकर हंगामा किया. सदन की कार्यवाही के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और अमित शाह के बीच तीखी बहस सुनने को भी मिली.अखिलेश यादव जब बिल के विरोध में बोल रहे थे, तभी अमित शाह ने खड़े होकर उन्हें टोका और कहा कि आप इस तरह से गोल मोल बातें नहीं कर सकते हैं. बिल के विरोध में अखिलेश यादव ने कहा, "ये सोची समझी राजनीति के तहत हो रहा है. अगर जिलाधिकारी को सब ताकत दे देंगे तो आपको पता है कि एक जगह पर जिलाधिकारी ने क्या किया कि उसका असर आने वाली पीढ़ी तक को भुगतना पड़ा. बीजेपी अपनी हताश, निराश और चंद कट्टर समर्थकों के तु्ष्टिकरण के लिए ये बिल लाने का काम कर रही है." अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर से कहा, "महोदय मैंने सुना है कि कुछ अधिकार आपके भी छीने जा रहे हैं इसलिए हम सब को आपके लिए भी लड़ना पड़ेगा." अखिलेश यादव के भाषण को सुनते ही अमित शाह ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा, "स्पीकर महोदय, ये (अखिलेश) आसन का अपमान कर रहे हैं." अमित शाह ने सदन के शोर के बीच अखिलेश यादव से कहा, "अध्यक्ष के अधिकार सिर्फ विपक्ष का नहीं हम सब का है.आप (अखिलेश) इस तरह की गोलमोल बातें नहीं कर सकते हैं. आप अध्यक्ष के अधिकार के सरंक्षक नहीं हैं."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MCN NEWS| विशेष पोलीस महानिरीक्षक डॉ.ज्ञानेश्वर चव्हाण यांची वैजापूर पोलीस ठाण्यास अचानक भेट
MCN NEWS| विशेष पोलीस महानिरीक्षक डॉ.ज्ञानेश्वर चव्हाण यांची वैजापूर पोलीस ठाण्यास अचानक भेट
#बलिया#थाना मनियर पुलिस ने 1 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
#बलिया#थाना मनियर पुलिस ने 1 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बांग्लादेश में इस्कॉन पर बैन लगाने से कोर्ट का इनकार:यूनुस सरकार ने कहा- हमने संगठन के खिलाफ जरूरी कदम उठाए; कल कट्टरपंथी संगठन बताया था
बांग्लादेश में इस्कॉन पर बैन लगाने की मांग को ढाका कोर्ट ने खारिज कर दिया है। गुरुवार को कोर्ट...
शिक्षक आमदार विक्रम काळे यांनी हकनकवाडी येथील धोंडू तात्या विद्यालयास दिली सदिच्छा भेट
उदगीर तालुक्यातील हकनकवाडी येथील धोंडू तात्या विद्यालयास शिक्षक आमदार विक्रम काळे यांनी देवी...
'उन्होंने हार मान ली', EVM पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का निशाना
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर कांग्रेस के आरोपों के बीच, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद...