बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत को एक बार फिर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की गई है. एक फेसबुक पेज पर विधायक बनावत का फोटो किसी अन्य महिला के अश्लील फोटो के साथ लगाकर पोस्ट किया गया है. विधायक ने भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा को शिकायत देकर बयाना कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है. मामले को लेकर निर्दलीय विधायकों ने जयपुर में एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को पत्र देकर मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों गिरफ्तार करने की मांग की है. विधायक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिनों पहले 'कहां है चाय वाला' नाम के फेसबुक पेज चलाने वाले व्यक्ति ने उनके चुनाव के समय की फोटो के साथ किसी दूसरी महिला का अश्लील फोटो लगाकर फेक पोस्ट वायरल की है. पोस्ट में पूरा वीडियो देखने के लिए इनबॉक्स में मैसेज करने के लिए कहा गया है. विधायक ने बताया कि मेरी सोशल मीडिया की टीम से जानकारी मिली की चुनाव जीतने के तुरंत बाद लोगो ने मेरे फोटो के साथ अश्लील वीडियो पोस्ट की थी. मेरे साथ पुन: ऐसा किया गया है. इसकी एफआईआर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को दे दी है. मामले को लेकर निर्दलीय विधायकों ने जयपुर में एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को पत्र देकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की और उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
2023 বৰ্ষৰ সাহিত্য অকাডেমি যুৱ পুৰস্কাৰ আৰু সাহিত্য অকাডেমি বাল সাহিত্য পুৰস্কাৰ ঘোষণা।
🔴২০২৩ বৰ্ষৰ সাহিত্য অকাডেমি যুৱ পুৰস্কাৰ আৰু সাহিত্য অকাডেমি বাল সাহিত্য পুৰস্কাৰ...
ધનીયાણા ગામમાં ગણપતિ ઉત્સવ નું કરાયું આયોજન
ધનીયાણા ગામમાં ગણપતિ ઉત્સવ નું કરાયું આયોજન
ગારીયાધારમાં દારૂ બંધીનાં લીરેલીરા ઉડાડતો વીડિયો વાયરલ
ગારીયાધારમાં દારૂ બંધીનાં લીરેલીરા ઉડાડતો વીડિયો વાયરલ
હવે,પાણીમાંથી બનશે રાંધણગેસ ; પ્રથમ સુરતમાં 200 ઘરોમાં અપાશે કનેક્શન
પટ્રોલ-ડીઝલના ભાવો આસમાને પહોંચતા હવે તેના નવા વિકલ્પ તરીકે નવા જમાનામાં ઇલેક્ટ્રિક વાહનો આવી...