बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत को एक बार फिर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की गई है. एक फेसबुक पेज पर विधायक बनावत का फोटो किसी अन्य महिला के अश्लील फोटो के साथ लगाकर पोस्ट किया गया है. विधायक ने भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा को शिकायत देकर बयाना कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है. मामले को लेकर निर्दलीय विधायकों ने जयपुर में एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को पत्र देकर मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों गिरफ्तार करने की मांग की है. विधायक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिनों पहले 'कहां है चाय वाला' नाम के फेसबुक पेज चलाने वाले व्यक्ति ने उनके चुनाव के समय की फोटो के साथ किसी दूसरी महिला का अश्लील फोटो लगाकर फेक पोस्ट वायरल की है. पोस्ट में पूरा वीडियो देखने के लिए इनबॉक्स में मैसेज करने के लिए कहा गया है. विधायक ने बताया कि मेरी सोशल मीडिया की टीम से जानकारी मिली की चुनाव जीतने के तुरंत बाद लोगो ने मेरे फोटो के साथ अश्लील वीडियो पोस्ट की थी. मेरे साथ पुन: ऐसा किया गया है. इसकी एफआईआर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को दे दी है. मामले को लेकर निर्दलीय विधायकों ने जयपुर में एडीजी क्राइम दिनेश एमएन को पत्र देकर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की और उन्होंने पूरा भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
যুৱ কবি,লেখক,সমাজকৰ্মী উৎপল বনিয়ালৈ Jafa Achievers Award2024
ৰাষ্ট্ৰীয় আন্তঃৰাষ্ট্ৰীয় বঁটাৰে সন্মানিত অসমীয়া কেঁচা গহনাৰ জনপ্ৰিয় প্ৰতিষ্ঠান...
सावित्रीबाई फुले यांनी स्त्रीयांना शिक्षणाचा आणि सत्तेचा अधिकार दिला-सरपंच सौ कल्पना खर्डे
मौजे तांबुळगाव ग्रामपंचायत येथे सावित्रीबाई फुले जयंती साजरी
परळी वैजनाथ (प्रतिनिधी) अत्यंत...
सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए नहीं होगी नीलामी, एलन मस्क का खिला चेहरा, जियो-एयरटेल के लिए कैसा है फैसला?
सरकार ने सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित की नीलामी नहीं करेगी। ऐसे में इस...
शहर मे बेसमेंटों में संचालित इकाइयों पर की समझाइश
शहर मे बेसमेंटों में संचालित इकाइयों पर की समझाइशफौरी कार्यवाही करते हुए गतिविधि नहीं करने के दिए...
गनपत्ति विसर्जन के अद्भुत दृश्य को देख हर कोई रहा गए हैरान
गनपत्ति विसर्जन के अद्भुत दृश्य को देख हर कोई रहा गए हैरान