कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो हालात आज बांग्लादेश में बने हुए हैं वह भारत में भी हो सकते हैं। बांग्लादेश में जो हिंसक धरना- प्रदर्शन हो रहे हैं वह भारत में भी हो सकते हैं। सलमान ने एक किताब के लॉन्च के दौरान यह बाते कही। सलमान के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि सलमान खुर्शीद ने यह सब एक किताब लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कहा है। इस किताब का शीर्षक था “शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स” इस कार्यक्रम में सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत में धरना-प्रदर्शन होंगे, आगजनी होगी. जो बांग्लादेश में हुआ है, वह भारत में भी होगा, इसकी चेतावनी दी गई है। वहां कांग्रेस के दिग्गज नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने इसकी स्वीकृति दी। आप सोचिए कि कांग्रेस पार्टी की क्या सोच है।संबित पात्रा ने कहा कि मुझे याद आता है कि संसद में खड़े होकर राहुल गांधी कहते थे इस देश में आग लग जाएगी, दंगे हो जाएंगे, प्रधानमंत्री पर हमला होगा। यहां तक कि विदेश यात्राओं के दौरान भी राहुल गांधी कई लोगों से छुपकर मिलते थे। भारत के खिलाफ वह कहकर आते थे। आज मालूम पड़ा है कि उनकी मंशा क्या थी। यह गंभीर विषय है, भारत के चारों तरफ इस तरह की परिस्थिति देखने को मिल रही है। देश की विपक्ष पार्टी भी यह चाह रही है। कांग्रेस पार्टी चुनाव नहीं जीत पा रही है, जिसका बदला वह इस तरह की आराजकता फैलाकर लेना चाहते हैं, जिससे हिन्दुस्तान को बर्बादी की तरफ ले जाया जा सके। आज इनका चेहरा भारत के लोगों के सामने उजागर हुआ है।संबित पात्रा ने एक्स एकाउंट से पोस्ट के जरिए भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि बांग्लादेश जैसे हालात भारत में भी हो सकते हैं। सलमान खुर्शीद का यह बयान भारत के प्रति राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के वास्तविक सोच को प्रदर्शित करता है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
লেখাপানীত তিনিজন ড্ৰাগছ আসক্তক আটক ।। Bibidh News
লেখাপানীত তিনিজন ড্ৰাগছ আসক্তক আটক ।। Bibidh News
বৰপুখুৰীত শিশু খেল সমিতি আৰু পদুম কলি সংঘৰ সোনালী জয়ন্তী উদযাপনৰ আজি লাইখুটা স্থাপন
লাইগাওৰ বৰপুখুৰীত বৰপুখুৰী শিশু খেল সমিতি আৰু পদুম কলি সংঘৰ উদ্যোগত অনুষ্ঠিত হব লগা সোনালী...
આપ નેતા અલ્પેશ કથીરિયા એ પેપર લીક વિશે શું કહ્યું... જાણો.
આપ નેતા અલ્પેશ કથીરિયા એ પેપર લીક વિશે શું કહ્યું... જાણો.
থাওৰা সমষ্টিত সুশান্ত বৰগোহাঁই মূৰ্দাবাদ ধ্বনিৰে তীব্ৰ প্ৰতিবাদ*
থাওৰা সমষ্টিৰ ডিমৌ ৰাজহ চক্ৰৰ অন্তৰ্গত ১নং উদয়পুৰ গাঁৱৰ ৰাইজৰ তীব্ৰ প্ৰতিবাদ। পথৰ উপৰত ভূঁই ৰুই...
રાશિફળઃ 4 સપ્ટેમ્બરે સિંહ અને વૃશ્ચિક રાશિના જાતકોની આવકમાં વૃદ્ધિનો યોગ, ભાગ્ય સૂર્યની જેમ ચમકશે
વૈદિક જ્યોતિષમાં કુલ 12 રાશિઓનું વર્ણન કરવામાં આવ્યું છે. દરેક રાશિ પર કોઈ ગ્રહનું શાસન હોય છે....