पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतकर निशानेबाज मनु भाकर आज बुधवार को स्वदेश लौटी हैं। इस मौके पर मनु के पिता उनको रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। मनु की फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मनु और उनके परिवार के लोगों की फोटो की तख्तियां हाथों में लेकर उनके स्वागत के लिए पहुंच गई थी। मनु भाकर जैसे ही कोच जसपाल राणा के साथ दिल्ली पहुंची तो परिवार के साथ भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया। मनु भाकर के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर आए दिल्ली के केदार ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारे देश की बेटी एक साथ दो-दो मेडल लाई है। इसके साथ ही एक और व्यक्ति भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहता है कि हमारे देश की महिला ने अवार्ड जीता यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। इन सारे मेडल्स में सबसे ऊपर मनु का नाम है। अभी एक और खुशखबरी है कि मंगलवार रात को रेसलिंग के फाइनल में प्रवेश करने वाली विनेश फोगाट भी महिला हैं। उनका भी पदक अब पक्का हो गया है। बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक निशानेबाजी में भारत के नाम दो मेडल जीते हैं। वह अब पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की नुमाइंदगी करेंगी। जल्द ही वह पेरिस के लिए फिर से रवाना होंगी। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम वैश्विक मंच पर बढ़ाया है। इसी तरह से वे दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी हैं। इसके बाद मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में एक कांस्य पदक भी जीता।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
आइआइटी-मद्रास से एआइ और डाटा एनालिटिक्स में कर सकेंगे बीटेक, ऐसे मिलेगा पाठ्यक्रम में प्रवेश
नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मद्रास ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से...
કોણ કહે છે ગુજરાતમાં ઠંડી શરૂ થશે! એકાએક દ્વારકામાં શરૂ થયો ધોધમાર વરસાદ, જાણો શું કહે છે આગાહી?
રાજ્યમાં બેવડી ઋતુની અસર અનુભવાઈ રહી છે. ત્યારે રાજ્યમાં ફરી એકવાર વાતાવરણમાં પલટો આવ્યો છે....
आमदार उदय सिंग राजपूत यांच्या कडुन अंजना नदीवरील पुलाची पाहणी
आमदार उदय सिंग राजपूत यांच्या कडुन कन्नड तालुक्यातील पिशोर येथिल अंजना नदीवरील पुलाची पाहनी,
Election 2024: PM Modi के 'नकली संतान' वाले बयान पर उद्धव ठाकरे का पलटवार, कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं
Election 2024: PM Modi के 'नकली संतान' वाले बयान पर उद्धव ठाकरे का पलटवार, कहा- अपमान बर्दाश्त नहीं
PM Modi Rajasthan Visit: PM Modi Speech में बोले- Railway Station होंगे Airport से बेहतर | Jodhpur
PM Modi Rajasthan Visit: PM Modi Speech में बोले- Railway Station होंगे Airport से बेहतर | Jodhpur