पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल में जगह बनाने वाली विनेश फोगाट को जमकर बधाइयां दी जा रही हैं। विनेश ने 50 किलोग्राम भार वर्ग का सेमीफाइनल 5-0 से जीत लिया। बता दें कि विनेश ने फाइनल में जगह बनाकर मेडल पक्का कर लिया है। उन्हें बधाइयां देने के क्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला भी किया।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विनेश फोगाट को बधाई देते हुए X पर लिखा, ‘एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है। जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है। आज भारत की बहादुर बेटी के सामने सत्ता का वो पूरा तंत्र धराशाई पड़ा था जिसने उसे खून के आंसू रुलाए थे। चैम्पियंस की यही पहचान है, वो अपना जवाब मैदान से देते हैं। बहुत शुभकामनाएं विनेश। पेरिस में आपकी सफलता की गूंज, दिल्ली तक साफ सुनाई दे रही है. एक ही दिन में दुनिया की तीन धुरंधर पहलवानों को हराने के बाद आज विनेश के साथ-साथ पूरा देश भावुक है।जिन्होंने भी विनेश और उसके साथियों के संघर्ष को झुठलाया, उनकी नीयत और काबिलियत तक पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए, उन सभी को जवाब मिल चुका है।सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी विनेश फोगाट के फाइनल में जगह बनाने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘महान खिलाड़ी विनेश फोगाट की जीत सिर्फ़ उनके खेल की जीत नहीं है, एक बहुत बड़ी मानसिक जीत भी है। उनके फ़ाइनल में पहुँचने पर उनको और देश के सच्चे खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई। फ़ाइनल में जीत के लिए अनंत शुभकामनाएँ।’महान खिलाड़ी विनेश फोगाट की जीत सिर्फ़ उनके खेल की जीत नहीं है, एक बहुत बड़ी मानसिक जीत भी है। उनके फ़ाइनल में पहुँचने पर उनको और देश के सच्चे खेल प्रेमियों को हार्दिक बधाई। फ़ाइनल में जीत के लिए अनंत शुभकामनाएँ!
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Jayant Chaudhary Politics : पश्चिमी यूपी में जयंत का इतना दबदबा, इतनी सीटों पर प्रभाव?
Jayant Chaudhary Politics : पश्चिमी यूपी में जयंत का इतना दबदबा, इतनी सीटों पर प्रभाव?
মিনি মাৰাথান প্ৰতিযোগিতা
স্বাধীনতাৰ অমৃত মহোৎসৱৰ লগত সংগতি ৰাখি আজি পুৱাই শিৱসাগৰ জিলা প্ৰশাসনৰ উদ্যোগত অনুষ্ঠিত কৰা হয়...
কলাগুৰু বিষ্ণুপ্ৰসাদ ৰাভা দেৱৰ আজি মৃত্যুদিৱসত মহান শিল্পীগৰাকীলৈ সশ্ৰদ্ধ প্ৰণাম।
কমৰেড কলাগুৰু বিষ্ণুপ্ৰসাদ ৰাভা দেৱৰ আজি মৃত্যুদিৱসত মহান শিল্পীগৰাকীলৈ সশ্ৰদ্ধ প্ৰণাম।
થરામાં ખાનગી શોપિંગ કોમ્પલેક્ષમાંથી ગળે ફાંસો ખાધેલ હાલતમાં મૃતદેહ મળતા ચકચાર...!
થરામાં ખાનગી શોપિંગ કોમ્પલેક્ષમાંથી ગળે ફાંસો ખાધેલ હાલતમાં મૃતદેહ મળતા ચકચાર...!
7 BEST SUGAR ALTERNATIVES | BY GunjanShouts
7 BEST SUGAR ALTERNATIVES | BY GunjanShouts