कोटा। डिजीटल पेमेन्ट को बढ़ावा एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड डिस्प्ले मशीन को लगाया गया है। पारदर्शी लेन-देन के लिए क्यूआर कोड बेस्ड ट्रांजेक्शन सरल एवं सुरक्षित होता है। कोटा मंडल में सभी रेलवे स्टेशनों पर खानपान स्टाल, एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत संचालित स्टाल एवं अन्य सभी प्रकार के स्टाल पर डिजीटल पेमेन्ट के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की व्यवस्था है। मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ को 346 आवंटित हैण्ड हेल्ड टर्मिनल (एचएचटी) मशीनों के माध्यम से डिजीटल भुगतान किया जा रहा है। अबतक अनारक्षित टिकट काउंटरों पर डिजीटल भुगतान की व्यवस्था नहीं थी जबकि आरक्षित टिकट काउंटरों पर पीओएस मशीन से डिजीटल भुगतान किया जा रहा था। अगस्त माह से कोटा के 90 रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित/आरक्षित टिकट काउंटरों पर डिजीटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड मशीन को इंस्टाल किया गया है। यह डिजीटल क्यूआर कोड मशीन सिस्टम पर जनित टिकट की राशि भुगतान के लिए क्यूआर कोड का माध्यम चयनित करने पर उस राशि के लिए एक डिजिटल क्यूआर कोड प्रदर्शित करता है जिसे यात्री मोबाईल से स्कैन कर भुगतान कर सकता है। मंडल के कुल 86 जनरल टिकट काउंटरों, 32 आरक्षण कम जनरल टिकट काउंटरों एवं 20 आरक्षण टिकट काउंटरों पर इस डिजीटल क्यूआर कोड मशीन से पेमेन्ट लेने की अतिरिक्त सुविधा शुरू की गई है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
મુકેશભાઈ પટેલે આજ રોજ ચોટીલા શક્તિપીઠ ખાતે મા ચામુંડાના દર્શન કરી પાવનકારી આશીર્વાદ પ્રાપ્ત કર્યા.
આજ રોજ ઓલપાડ વિધાનસભાના ધારાસભ્ય અને કૃષિ ઉર્જા અને પેટ્રોકેમિકલ્સ રાજ્ય મંત્રી મુકેશભાઈ...
BYD कर रही नई इलेक्ट्रिक MPV M6 लाने की तैयारी, फेस्टिव सीजन में लॉन्च हो सकती है लॉन्च
इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD की ओर से भारत में लगातार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी की जा...
શ્રીકાંત ત્યાગી બાદ મહિલાનો દુષ્કર્મનો વીડિયો થયો વાયરલ, ગાર્ડને અપાઈ ગંદી ગાળો
ઉત્તર પ્રદેશના નોઈડામાંથી ફરી એક વખત દુષ્કર્મ અને અભદ્રતાનો મામલો સામે આવ્યો છે. આ વખતે એક મહિલાએ...
America में बंदूकधारी शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, 22 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल | Aaj Tak
America में बंदूकधारी शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, 22 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल | Aaj Tak
बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर ने पीएम मोदी को फोन किया:हिंदुओं की सुरक्षा का भरोसा दिलाया
बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। मोहम्मद यूनुस...