राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है. अगले 24 घंटे भी यह दौरा जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक डीप डिप्रेशन कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर में बदलने के आसार हैं. वहीं, आज 6 अगस्त को अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में आए लो-प्रेशर सिस्टम का असर आज से खत्म हो जाएगा. इसके साथ ही आज 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान के मुताबिक जैसलमेर, बाड़मेर में कही-कही पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के ऊपर बना डीप डिप्रेशन 5 अगस्त को पूर्वी राजस्थान तक पहुंच गया है. ये कमजोर होकर डीप डिप्रेशन में बदल चुका है. पिछले 24 घंटों के दौरान पाली, मारवाड़ जंक्शन, बाड़मेर, जोधपुर, अजमेर के नसीराबाद और जालोर समेत कई हिस्सों में अच्छी बरसात हुई. इस बार के मानसून सीजन की बात करें तो राजस्थान में अब तक 1 जून से 5 अगस्त तक 319.7MM बारिश हो चुकी है, जबकि इस समय तक औसत बारिश 242.9MM होती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Vodafone Idea को देना होगा 4000 करोड़ का जुर्माना, न्यूनतम 5G रोलआउट में विफल रही कंपनी
बता दें कि भारती एयरटेल और रिलायंस जियो दोनों ने न्यूनतम 5G रोलआउट दायित्व को पूरा कर लिया है और...
সোণাৰিত শ্ৰীমন্ত শংকৰদেৱ সংঘ-টাইপা নেতৃত্বৰ ৰুদ্ধদ্বাৰ বৈঠক
সোণাৰিত টাই আহোম যুৱ পৰিষদ আৰু শ্ৰীমন্ত শংকৰদেৱ সংঘৰ ৰুদ্ধদ্বাৰ বৈঠক। সোণাৰি আৱৰ্ত ভৱনত অনুষ্ঠিত...
ઓબીસી મહા સભાના કાર્યકારી નું સન્માન નું આયોજન કરવામાં આવ્યું
રવિવારે આટકોટના પ્રતાપપુરમાં અખિલ ભારતીય ઓબીસી મહાસભાના કાર્યકારી પ્રમુખ પ્રભાતભાઇ કોઠીવાળનું...
College student alleges rape at Bihpuria
A college student was allegedly raped by a man at Bihpuria in Lakhimpur district on Thursday....
Breaking News: एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia से ED ने की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज हुआ बयान
Breaking News: एक्ट्रेस Tamannaah Bhatia से ED ने की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग केस में दर्ज हुआ बयान