अमेरिका में मंदी की आशंका और बांग्लादेश में तख्तापलट की खबर पूरी दुनिया के शेयर बाजार को ले डूबी। क्या यूरोपीय, क्या एशियाई और क्या भारतीय हर जगह प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गोते लगाते नजर आए। इस दौरान प्रमुख घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 2,222.55 (-2.74%) अंकों की गिरावट के साथ 78,759.40 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 2.68% की गिरावट के साथ 24,055.60 पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया भी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे की गिरावट के साथ अपने सर्वकालिक निचले स्तर 82.88 रुपये के पर बंद हुआ। भारत के अलावे यूरोपीय और अन्य एशियाई शेयर बाजारों में भी भारी बिकवाली नजर आई। जापान में तो सोमवार के कारोबारी सत्र के दौरान बेंचमार्क इंडेक्स वर्ष 1987 के ब्लैक मंडे से भी अधिक नुकसान की स्थिति में चले गए। अमेरिकी मंदी के डर ने निवेशक को जोखिम लेने से बचते नजर आए। जापान का बेंचमार्क निक्केई 12.40% की गिरावट के साथ 31,458.42 पर बंद हुआ, जो अक्टूबर 1987 के बाद से इसकी सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट है, जबकि व्यापक बाजार टॉपिक्स 12.48% गिरकर 2,220.91 पर आ गया। यूरोपीय शेयरों की बात करें तो फ्रांस, स्पेन और ब्रिटेन के बाजारों में भी बड़ी गिरावट दिखी।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
આટકોટ ડોડીયાળા ખેડુત નો મોબાઈલ ફોન ચોરી
ડોડીયાળા ગામે વાડીમાં આટો મારવા જતાં તેનો મોબાઈલ ફોન મોટરસાયકલ ની બેંગ માં રાખેલ હતો બેગ માંથી...
মৰাণত চুতীয়া জাতি যুৱ সন্মিলন অসমৰ উদ্যোগত জ্ঞান অন্বেষণৰ অভিনন্দন অনুষ্ঠান
মৰাণত চুতীয়া জাতি যুৱ সন্মিলন অসমৰ উদ্যোগত জ্ঞান অন্বেষণৰ অভিনন্দন অনুষ্ঠান
दरंग उपायुक्त के सामने एन पी एस कर्मचारियों का बिरोध प्रदर्शन
दरंग उपायुक्त के सामने एन पी एस कर्मचारियों का बिरोध प्रदर्शन
लातूरच्या पाच नंबर चौकात भरधाव कार कठड्यावर आदळली, दोन जण गंभीर
लातूर : शहरातील बार्शी रोडवरील पाच नंबर चौकात वळण घेताना भरधाव कार शहिद भगतसिंग चौकाच्या कठड्यावर...