बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। यहां रविवार शाम छह बजे से कर्फ्यू लगा हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक हिंसा में कम से कम 300 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए यहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबित वह हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, सूत्रों की माने तो पीएम हसीना अपने पद से इस्तीफा दे सकती हैं। इससे पहले रॉयटर्स ने एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया था कि प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी बहन को आधिकारिक आवास से दूर एक सुरक्षित आश्रय में ले जाया गया है। उसके थोड़ी देर बाद ही एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि पीएम हसीना भारत के लिए रवाना हो गई हैं। बांग्लादेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। यहां के प्रधानमंत्री आवास में प्रदर्शनकारी घुस गए हैं। वहीं, देश के सेना प्रमुख वकर-उज-जमां जल्द ही देश को संबोधित करने वाले हैं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित शिक्षा हेतु दिया प्रशिक्षण
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा की देखरेख में आयोजित...
Sidhu Moosewala: Balkaur Singh ने बयां किया अपना दर्द, Mann सरकार से प्रताड़ित होने की कही बात
Sidhu Moosewala: Balkaur Singh ने बयां किया अपना दर्द, Mann सरकार से प्रताड़ित होने की कही बात
क्रिसमस सेल में सस्ती मिल रही रियलमी की Narzo Series, बंपर डिस्काउंट में घर ले जाएं नया Smartphone
एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी में हैं तो यह खरीदारी का सही समय हो सकता है। क्रिसमस के मौके...
Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मामले पर भड़की निर्मला सीतारमण, कहा- बदतमीजी कैसे की...
Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मामले पर भड़की निर्मला सीतारमण, कहा- बदतमीजी कैसे की...
Weather Update Today: दिल्ली में आज जमकर बरसेंगे मेघा, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत; यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा
बृहस्पतिवार को राजधानी में बादलों की आवाजाही तो दिन भर बनी रही, लेकिन हल्की वर्षा कुछ इलाकों में...