राजस्थान में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही मदन सिंह राठौड़ ने अपना पूरा फोकस पांच विधानसभा सीटों के उपचुनावों के जीत के रोडमैप को बनाने पर दिया है. पदभार ग्रहण के दूसरे ही दिन आज मदन राठौड़ ने पार्टी दफ़्तर में खींवसर और झुंझुनू विधानसभा सीट को लेकर पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. राठौड़ ने फीडबैक लिया और ज़रूरी दिशा निर्देश दिये. मदन राठौड़ ने कहा कि पांचों विधानसभा सीट पर पार्टी सत्ता और संगठन के तालमेल से चुनाव जीतेगी. बता दें कि सीपी जोशी द्वारा अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश के बाद मदन राठौड़ को राजस्थान बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया. मदन राठौड़ राजस्थान में बड़े ओबीसी नेता हैं. अब भाजपा ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उपचुनाव से पहले जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है. विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है. चुनाव के लिए बनाई गई कमिटी ने काम शुरू कर दिया है. फीडबैक के आधार पर ही टिकट दिए जाएंगे. सरकार की बजट घोषणा को तुरंत प्रभाव से लागू करने में ब्यूरोक्रेसी एक्टिव हो गई है. संगठन के पदाधिकारियों को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका अदा करनी होगी.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
8 injured as building in Delhi collapses after cylinder blast. Kejriwal reacts
At least eight people were injured after a building collapsed on Nangloi road in...
इस App को लेकर साउथ कोरिया और जापान की बीच बढ़ गई टेंशन,आखिर क्या है इसके पीछे की वजह
मैसेजिंग ऐप लाइन ने जापान और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। हम लाइन मैसेजिंग ऐप की...
Breaking News: अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के काफिले से टकराई कार, जानें पूरी खबर | US President
Breaking News: अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden के काफिले से टकराई कार, जानें पूरी खबर | US President
दलगाँव के बटाबारी में सड़क दुर्घटना - पांच घायल
दरंग ज़िले के दलगाँव थाना के अंतर्गत बटाबारी में 15 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार के दोपहर...