महिला अधिकारिता विभाग की ओर से चलाये जा रहे 100 दिवसीय विशेष जन जागरूकता अभियान के सातवें सप्ताह के तहत सहायक निदेशक भैरू प्रकाश नागर के निर्देशानुसार महिला अधिकारिता कार्यालय में बून्दी, हिण्डोली, तालेडा तथा नैनवां ब्लॉक की साथिनों की क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में महिला अधिकारिता के अन्तर्गत संचालित डी0एच0ई0डब्ल्यू0 की जेण्डर स्पेशलिस्ट विनिता अग्रवाल ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रारम्भ की गई “लाडो प्रोत्साहन योजना” जिसे राज्य में बालिकाओ के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके स्वास्थ्य व शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए लागू किया गया है, के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान एवं 07 अगस्त को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम “हरियालो राजस्थान-एक पेड मां के नाम” के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रविराज मिश्रण ने साथिनों से योजनाओं के विषय में प्रश्न किये तथा महिला अधिकारिता विभाग की ओर से चालाई जा रही विभिन्न्ा योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी ली। कार्यशाला के उपरान्त सभी साथिनों को “हरियालो राजस्थान-एक पेड मां के नाम” कार्यक्रम अन्तर्गत पौधारोपण हेतु कार्यालय से 5-5 पौधे वितरित किये गये कार्यशाला में इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र की केन्द्र प्रबन्धक पूर्णिमा गौतम, सामाजिक परामर्शदाता सलोनी शर्मा, आरती शर्मा, विधिक परामर्शदाता रेखा कुमारी रेगर उपस्थित रहीं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Breaking News: Karan Johar को तिहाड़ से महाठग सुकेश ने लिखी चिट्ठी, दिया बड़ा ऑफर | Aaj Tak
Breaking News: Karan Johar को तिहाड़ से महाठग सुकेश ने लिखी चिट्ठी, दिया बड़ा ऑफर | Aaj Tak
BRICS: आज रूस जाएंगे पीएम मोदी, ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा; राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सोमवार...
નિલમબાગ પોલીસ સ્ટેશનમાં દાખલ થયેલ રૂ.૧૮,૫૧,૦૦૦/-ની નોકર ચોરીનાં ગુન્હાનાં આરોપીને રોકડ રૂ.૧૧,૩૮,૯૪૦/- સહિત કુલ રૂ.૧૧,૬૮,૯૪૦/-નાં મુદ્દામાલ સાથે ઝડપી પાડતી ભાવનગર, લોકલ ક્રાઇમ બ્રાન્ચ
ભાવનગર, વિજયરાજનગર,આદિત્ય કોમ્પ્લેકસમાં આવેલ શ્રી હરિ જેમ્સવાળા મનિષભાઇ હરેશભાઇ ધામેલીયા...
1जनवरी को शिशु अनुष्ठान अकनिर कविता घर,असम (एकेजी)केंद्रीय समिति
(रोहा)के 29वें स्थापना दिवस के लिए
रिहर्सल शुरू
उद्जापन समिति गठित ।
एकेजी केंद्रीय समिति रोहा का 29वां स्थापना दिवस आगामी 1जनवरी को मनाने के लिए एक उद्जापन समिति का...