चित्तौड़गढ़, 3 अगस्त। अवैध भूजल दोहन की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ज़िला कलक्टर के निर्देश में प्रशासन द्वारा अवैध भूजल दोहन पर कार्यवाही की गई। नगरी व जाई ग्राम के किनारे बेड़च नदी में 3 पाइप लाइन डालकर हिंदुस्तान जिंक को जलापूर्ति की जा रही थी इन पाइप लाइन से stp प्लांट भोईखेड़ा से पानी लेना बताया गया। लेकिन मौके पर जांच की गई तो पाया कि इन पाइप लाइन में 30 से अधिक छोटी पाइप लाइन जोड़कर खातेदारों द्वारा अवैध भूजल की आपूर्ति हिंदुस्तान जिंक को की जा रही है। सहायक अभियंता नगर परिषद ने बताया कि stp प्लांट भोईखेड़ा से आपूर्ति होने वाले पानी की गुणवत्ता और पाइप लाइन में आ रहे पानी की गुणवत्ता में अंतर है। उक्त अवैध भू जल दोहन को रोकने के लिए मौके से अवैध पाइपलाइन को जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान मौके पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, बस्सी तहसीलदार गजराज मीना, चित्तौड़गढ़ तहसीलदार महिपाल कलाल, सहायक अभियंता नगर परिषद सतीश कुमार, गिरदावर राष्ट्रचिन्तक व्यास , पटवारी नगरी मिठूलाल धाकड़ व पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
महा जनसंपर्क एवं विकास पर्व अभियान के तहत पवई जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी आनंद मिश्रा के द्वारा लाडली बहनों से संपर्क दी जा रही योजनाओं की जानकारी
महा जनसंपर्क एवं विकास पर्व अभियान के तहत पवई जनपद अध्यक्ष के द्वारा लाडली बहनों से संपर्क दी जा...
अक्सर थकान और बाल झड़ना हो सकते हैं आयरन की कमी का संकेत, Iron-Rich Foods से करें इनसे बचाव
Iron-Rich Foods: शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होना, सेहत पर कहर बरपा सकता है। हालांकि,...
4 सितंबर 2022 से अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन बहाल अधिक जानकारी के लिए sms News को फोलो करे
पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेन संख्या 12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा- अहमदाबाद एक्सप्रेस को 04 सितंबर 2022...
Israel Palestine War : इसराइली ख़ुफ़िया एजेंसी Mossad और घरेलू जांच एजेंसी Shin Bet कहां चूक गईं?
Israel Palestine War : इसराइली ख़ुफ़िया एजेंसी Mossad और घरेलू जांच एजेंसी Shin Bet कहां चूक गईं?