चित्तौड़गढ़, 3 अगस्त। अवैध भूजल दोहन की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए ज़िला कलक्टर के निर्देश में प्रशासन द्वारा अवैध भूजल दोहन पर कार्यवाही की गई। नगरी व जाई ग्राम के किनारे बेड़च नदी में 3 पाइप लाइन डालकर हिंदुस्तान जिंक को जलापूर्ति की जा रही थी इन पाइप लाइन से stp प्लांट भोईखेड़ा से पानी लेना बताया गया। लेकिन मौके पर जांच की गई तो पाया कि इन पाइप लाइन में 30 से अधिक छोटी पाइप लाइन जोड़कर खातेदारों द्वारा अवैध भूजल की आपूर्ति हिंदुस्तान जिंक को की जा रही है। सहायक अभियंता नगर परिषद ने बताया कि stp प्लांट भोईखेड़ा से आपूर्ति होने वाले पानी की गुणवत्ता और पाइप लाइन में आ रहे पानी की गुणवत्ता में अंतर है। उक्त अवैध भू जल दोहन को रोकने के लिए मौके से अवैध पाइपलाइन को जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान मौके पर उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, बस्सी तहसीलदार गजराज मीना, चित्तौड़गढ़ तहसीलदार महिपाल कलाल, सहायक अभियंता नगर परिषद सतीश कुमार, गिरदावर राष्ट्रचिन्तक व्यास , पटवारी नगरी मिठूलाल धाकड़ व पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
બનાસકાઠા માની મમતા ખેંચી લાવી પુત્રને@live24newsgujarat
બનાસકાઠા માની મમતા ખેંચી લાવી પુત્રને@live24newsgujarat#live24newsgujarat
#9879972983
Raj Kapoor 100th Birth Anniversary: रेड कारपेट पर उतरा पूरा कपूर खानदान | Mumbai | Aaj Tak News
Raj Kapoor 100th Birth Anniversary: रेड कारपेट पर उतरा पूरा कपूर खानदान | Mumbai | Aaj Tak News
Israel Hamas War : Gaza की सीमा पर दिखे इसराइली टैंक, नेतन्याहू क्या बोले (BBC Hindi)
Israel Hamas War : Gaza की सीमा पर दिखे इसराइली टैंक, नेतन्याहू क्या बोले (BBC Hindi)
भाजप आमदार अतुल सावे यांची कॅबिनेट मंत्री पदी निवड झाल्याने शहरात जल्लोष
भाजप आमदार अतुल सावे यांची कॅबिनेट मंत्री पदी निवड झाल्याने शहरात जल्लोष
गणेश उत्सव का हुआ शुभारंभ, राम नगरी में 10 दिनों तक भगवान गणपति की आराधना की रहेगी धूम
गणेश उत्सव का हुआ शुभारंभ, राम नगरी में 10 दिनों तक भगवान गणपति की आराधना की रहेगी धूम