रामगंजमंडी में आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आवारा सांडो के हमले से शहरवासी घायल हो रहे है। ज़िसके बावजूद जिम्मेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे। शनिवार को भी बाजार नंबर 1 में दो आवारा सांडों के बीच करीब 30 मिनट तक भयंकर दंगल हुआ। राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। सांडों की भीषण लड़ाई में एक बाइक सवार बाल बाल बच गया। तों वहीं घर के बाहर खड़ी दो स्कूटी सांडो के चपेट मे आ गई। जिससे दोनों स्कूटी श्रतिग्रस्त हो गई। इस दौरान व्यापारीयों ने सांडो पर पानी डालकर लड़ाई शांत करने का प्रयास किया, लेकिन आवारा सांड लड़ते रहे। व्यापारी संजय पतीरा ने बताया कि आवारा सांडो की लड़ाई 100 मीटर तक 30 मिनट तक चली। जिसमें सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे। सांडों की लड़ाई में एक स्कूटी सवार चपेट में आने से बच गया। ऐसे में बड़ा हादसा टला। जिसके बाद सांड लड़ते लड़ते घर मे घुसने लगे ज़िसके बाहर ख़डी दो स्कूटी सांडो की चपेट मे आ गई। जिससे दोनों स्कूटी क्षतिग्रस्त हुई। जैन मंदिर के सामने से शुरू हुई सांडों की लड़ाई आधे बाजार तक पहुंच गई। लोगों ने सांडों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांडों ने उन पर भी हमला किया। कोई दुकान के अंदर तो कोई मकान के अंदर जाकर अपनी जान बचाने लगे। मामले में पालिका अधिशासी अधिकारी दीपक नागर ने बताया कि पालिका ने आवारा मवेशियों को गौशालाओं में छोड़ने का समय समय पर अभियान चलाया है। लेकिन पिंजरा नही होने से सफलता नहीं मिली। जल्द ही पिंजरे को मंगवाकर पहले शहर में घूम रहे सांडों से मुक्ति दिलाएंगे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
পথ মেৰামতিৰ দাবীত ৰাইজৰ প্ৰতিবাদ
নাৰায়ণপুৰ ৰাজহচক্ৰৰ অন্তৰ্গত ৰামপুৰৰ পৰা নিমুৰী হৈ শিমলুগুৰিৰ সংযোগী গড়কাপ্তানী পথটোৰে...
કારગિલ વિજય દિવસઃ રક્ષા મંત્રી બે હજાર શહીદ પરિવારોનું સન્માન કરશે, 24મીએ જમ્મુમાં સમારોહ યોજાશે
રક્ષા મંત્રી જમ્મુ અને કાશ્મીર પીપલ્સ ફોરમના ધ્વજ હેઠળ કારગીલ વિજય દિવસ નિમિત્તે 24 જુલાઈએ ગુલશન...
તળાજાના પાદરગઢ ગામેથી ઇંગ્લિશ દારૂના જથ્થા સાથે એક ઈસમ ઝડપાયો
તળાજા તાલુકાના પાદરગઢ ગામે સીમાડે આવેલ વાડીમાં ક્રાઈમ બ્રાંચે દરોડો પાડી વિદેશી દારૂની ૧૫૪ બોટલ...
Assembly Election 2023: ना महिलाओं की सुरक्षा.. ना युवाओं को नौकरी, Rajasthan सरकार पर भड़की BJP
Assembly Election 2023: ना महिलाओं की सुरक्षा.. ना युवाओं को नौकरी, Rajasthan सरकार पर भड़की BJP