नीट पेपर लीक केस पर जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और इसके चीफ पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि ऐसा लगता है एनटीए का एकमात्र काम आउटसोर्सिंग करना है। इसके अध्यक्ष का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रमुख के रूप में बेहद संदिग्ध रिकॉर्ड था। जयराम रमेश ने टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष के एक ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए ये टिप्पणी की। जयराम रमेश ने ये टिप्पणी ऐसे समय में की है जब बीते मई महीने में ही एनटीए चेयरमैन की जिम्मेदारी प्रदीप सिंह खरोला को सौंपी गई थी। टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने एक्स पर लेटर शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया कि मैंने शिक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को एक पत्र लिखा है। इसमें मैंने कुछ सवाल उठाए हैं। मैंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से पूछा है कि आखिर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), जो NEET सहित 17 प्रमुख परीक्षाएं आयोजित करती है, इसकी वेबसाइट अपने बारे में इतनी कम जानकारी क्यों देती है? तृणमूल कांग्रेस सांसद ने जहां एनटीए से जुड़ी डिटेल जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा तो वहीं इस पर रिएक्ट करते हुए जयराम रमेश ने एक ट्वीट किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में एनटीए चेयरमैन पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है एनटीए का एकमात्र काम आउटसोर्सिंग करना है। इसके अध्यक्ष का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग चेयरमैन के रूप में रिकॉर्ड बेहद संदिग्ध रहा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Maldhari community irked as SMC catches cattle from stables in Surat | Zee News
Maldhari community irked as SMC catches cattle from stables in Surat | Zee News
Karnataka Election 2023: डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया... कांग्रेस के धुरंधरों को BJP के ये दिग्गज देंगे टक्कर
नई दिल्ली, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होने के बाद से ही सभी दल अपनी-अपनी...
લમ્પી વાયરસને કહેરને લઇ મુખ્યમંત્રી ભૂપેન્દ્ર પટેલે જામનગરની મુલાકાત લઇ પરિસ્થિતનો તાગ મેળવ્યો
કોરોનાની જેવી મહામારીએ દેશમાં માંથું ઉચકતા લાખોની સંખ્યામાં માનવીઓ મોતને ભેટ્યા હતા કોરોના...
शिवणी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयात_लोकनेत्या स्व.सौ.केशरबाई (काकू) क्षीरसागर यांची पुण्यतिथी उत्साहात संपन्न
बीड-आदर्श शिक्षण संस्था,बीड संचलित-शिवणी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयात दि.04/10/2022 रोजी...
पानकन्हेरगावात अवैध दारूचा सुळसुळाट
सरपंचाने पकडली बनावट बेकायदेशीर अवैध दारू
कूलदिप देशमुख यांचे धाडशी कामगिरी
...