बूंदी। 3 अगस्त को देशभर में अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं अंगदान कर चुके परिवारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय अंगदान दिवस मनाया जाना है। राष्ट्रीय अंगदान दिवस से एक दिन पूर्व चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, की उपस्थिति में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डॉ शुभ्रा सिंह ने आरएचएसडीपी हॉल, स्वास्थ्य भवन, जयपुर में प्रदेश में बीते एक वर्ष में हुए अंगदान करने वाले परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही अंगदान के क्षेत्र में सहयोग करने वाले राजकीय चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी, संयुक्त निदेशक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ अंगदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली सामाजिक संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को भी अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने संस्था के संस्थापक डॉ. कुलवंत गौड़ व सदस्य मृत्युंजय गौड़ को विभाग की और से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । बीते एक माह में शाइन इंडिया के सदस्यों ने मिलकर सघन अंगदान जागरूकता अभियान चलाकर न सिर्फ कोटा शहर में बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी लोगों को नेत्रदान अंगदान और देहदान के लिए जागरूक किया है। संस्था के प्रयासों से ही कोटा शहर का नाम राजस्थान में नेत्रदानी नगरी नाम से जाना जाता है। नेत्रदान के क्षेत्र में शाइन इंडिया पिछले 13 वर्षों से अनवरत कोटा संभाग में कार्य कर रहा है। संस्था के अथक प्रयासों द्वारा 1300 से अधिक पुण्य आत्माओं के नेत्रदान हो चुके हैं। डॉ. गौड़ समाज में अंगदान के कार्य को जमीनी स्तर पर बढ़ाने के लिए नेत्रदान प्रथम सीढ़ी है
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अल्पवयीन मुलीवर दोघांनी केला अत्याचार
बीड प्रतिनिधी:- दुकानावर बिस्कीट पुडे आणण्यासाठी गेलेल्या १३ वर्षीय विद्यार्थीनीला संगनमताने...
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, CM भजनलाल शर्मा ने जताया शोक
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का 95 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया. उन्होंने गुरुग्राम के...
Jagannath Kalaskar | मुख्यमंत्र्यांच्या ताफ्यासाठी रूट ठरवून दिला, मात्र सामंतांनी फॉलो केला नाही
Jagannath Kalaskar | मुख्यमंत्र्यांच्या ताफ्यासाठी रूट ठरवून दिला, मात्र सामंतांनी फॉलो केला नाही
Lok Sabha Election 2024: चुनाव नतीजों से पहले BJP दिग्गजों ने की बड़ी भविष्यवाणी! | NDA | Aaj Tak
Lok Sabha Election 2024: चुनाव नतीजों से पहले BJP दिग्गजों ने की बड़ी भविष्यवाणी! | NDA | Aaj Tak
Ayodhya Ram Mandir પ્રાણ પ્રતિષ્ઠા સમારોહ| Mumbai Shivaji Park શણગારવામાં આવ્યો| Shivaji Park Dadar
Ayodhya Ram Mandir પ્રાણ પ્રતિષ્ઠા સમારોહ| Mumbai Shivaji Park શણગારવામાં આવ્યો| Shivaji Park Dadar