असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अजीब चीज हैं। वे एक तरफ जगह-जगह पत्रकारों से उनकी जाति पूछते हैं और जब लोगों ने उनकी जाति पूछ दी तो वे सवाल उठाते हैं कि मेरी जाति क्यों पूछी? आखिर अगर वे जातीय जनगणना कराना चाहते हैं तो बिना जाति पूछे यह कैसे संभव होगा? हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “राहुल गांधी अजीब चीज हैं, वे क्या करते हैं, क्या बोलते हैं। बहुत ही दिक्कत वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास वो वीडियो है, जिसमें राहुल गांधी AICC हेडक्वार्टर में एक पत्रकार से उसकी और उसके मालिक की जाति पूछ रहे हैं। इसी तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश में भी एक अन्य पत्रकार से पूछा कि तुम OBC हो क्या? उन्होंने जाति के सवाल इस तरह से पूछे थे कि लोग उन्हें मारने के लिए तैयार हो गए थे। असम के सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की सामंतवादी सोच है कि सबकी जातीय जनगणना हो, लेकिन खुद उनसे उनकी जाति नहीं पूछी जाए। वे चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी, हिमंता बिस्वा सरमा, अनुराग ठाकुर और अमित शाह तो अपनी जाति बताएं लेकिन मैं अपनी नहीं बताऊंगा, क्योंकि मेरे नाम के आगे गांधी लिखा हुआ है। ऐसा हो सकता है क्या? हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हैं। वे दो दिनों के झारखंड दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने राज्य के पाकुड़ के गायबथान गांव के लोगों और KKM कॉलेज के छात्रों से मुलाकात के बाद आरोप लगाया था कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद की गठबंधन सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ખેડા જિલ્લા પોલીસ નો નવતર અભિગમ
ખેડા જિલ્લા પોલીસ નો નવતર અભિગમ
Share Market Recap: बाजार में दिखी हरियाली, Nifty 21,650 के ऊपर बंद, जानें कहां तेजी-मंदी?
Share Market Recap: बाजार में दिखी हरियाली, Nifty 21,650 के ऊपर बंद, जानें कहां तेजी-मंदी?
भरतपुर सांसद संजना जाटव की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब उनके पति के कंधों पर
राजस्थान में सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव की सुरक्षा अब उनके पति कप्तान सिंह के कंधों पर...
अभी बीएसएनल शुरू करेगा 5G सेवा
*ब्रेकिंग न्यूज़*
*सरकार की टेस्टिंग हुई सफल बीएसएनल 5G का रास्ता साफ*
*टेस्टिंग...