लायंस क्लब कोटा स्टार और लायंस क्लब कोटा हाड़ौती द्वारा साहस और बहादुरी दिखाने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, क्लब अध्यक्ष लायन नरेश शर्मा ने बताया की विगत दिनों राहगीर ने सूचना दी कि एक छात्र चंबल पुल से चंबल की निचली धारा में कूद गया है। बिना देरी किए हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार गौचर एवम् कांस्टेबल अशोक कुमार तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक पीड़ित चंबल नदी में तड़प रहा था। पास की नावों की मदद से लड़के को बचाया गया और उसकी जान बचाई गई। कंट्रोल रूम को सूचित किया गया और परिवार को बुलाया गया। पीड़ित को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, इन पुलिसकर्मियों ने जो बहादुरी के साथ तुरंत निर्णय लेते हुए साहसिक कार्य करके बच्चे कि जो रक्षा की उसके लिए क्लब द्वारा यातायात पुलिस डीवाईएसपी कमल प्रसाद मीणा जी, पुलिस निरीक्षक पूरण सिंह जी की उपस्थिति में संपूर्ण स्टाफ के सामने प्रतीक चिन्ह देकर और माला एवम् उपर्णा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन मंजुला जी जैन के द्वारा किया गया, लायन उपेंद्र जैन, लायन मुकेश सक्सेना, लायन नरेश शर्मा, लायन महावीर मेघवाल, के द्वारा डीवाईएसपी कमल प्रसाद मीणा जी, पुलिस निरीक्षक पूरण सिंह जी का माला एवम् उपर्णा पहना कर स्वागत किया गया लायंस क्लब कोटा हाड़ौती के अध्यक्ष लायन मुकेश सक्सेना, ने वहां पर उपस्थित सबको धन्यवाद दिया, लायन नीलू सक्सेना,लायन जय देव बजाज, लायन मंजू लुंकड़ उपस्थित रहे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Guru Nanak Dev ji's message of humanity most relevant today: Chugh
BJP national general secretary Tarun Chugh today paid obeisance at Gurdwara Bangla Sahib on the...
યાત્રાધામ અંબાજી ખાતે આજે કોંગ્રેસના ચૂંટણી કાર્યાલય નું ઉદઘાટન કરવામાં આવ્યું
યાત્રાધામ અંબાજી ખાતે આજે કોંગ્રેસના ચૂંટણી કાર્યાલય નું ઉદઘાટન કરવામાં આવ્યું
તારાપુરમાં ભાજપ યુવા મોરચા દ્વારા ચૂંટણીલક્ષી મિટીંગનું આયોજન કરાયું
આણંદ જીલ્લાના તારાપુર ખાતે જીલ્લા ભાજપ યુવા મોરચાના પ્રમુખ પથિકભાઈ પટેલ જિલ્લા પ્રભારી દીક્ષિતભાઈ...
इन यूजर्स को बदला हुआ नजर आएगा WhatsApp, ऐप आइकन और ग्रीन कलर में दिखेगा नया बदलाव
WhatsApp New Update मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके...