केरल के वायनाड जिले में मंगलवार को मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 173 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 219 घायल हैं। यह आंकड़ा अभी और भी अधिक बढ़ सकता है। वहीं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है। वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने का सिलसिला जारी है। वायनाड जिला प्रशासन के अनुसार त्रासदी में अब तक 177 लोगों की मौत हो चुकी है। लोकसभा में नेता विपक्ष और वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी अपनी बहन और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वायनाड के मेप्पाडी सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। दोनों नेताओं ने भूस्खलन के पीड़ितों से मुलाकात की. एनडीआरएफ के डीजी पीयूष आनंद ने कहा, 'एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। हमारी चार टीमें वहां मौजूद हैं। हमने रस्सी बचाव तकनीक का उपयोग करके लोगों को बचाया। भारतीय सेना और वायुसेना भी वहां मौजूद है। भारतीय सेना वहां बेली ब्रिज बनाने की कोशिश कर रही है। वायुसेना ने कई लोगों को बचाया है और उन्होंने फंसे हुए लोगों तक खाने का सामान भी पहुंचाया है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Vivo ला रहा 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्टाइलिश फोन, अट्रैक्टिव लुक के साथ इस दिन लॉन्च हो रहा Smartphone
वीवो बहुत जल्द अपने भारतीय ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। वीवो का नया फोन Vivo...
વડનગરના વલાસણા નજીક ડમ્પરની ટક્કરે 2 યુવકોના મોત : એક યુવક ઘાયલ
વડનગર તાલુકાના વલાસણા નજીક શનિવારે સવારે ડમ્પરની ટક્કરે ઈડરના જાદર ગામના રિક્ષાચાલક સહિત બેનાં...
JWRPUR જામકંડોરણા પંથકની સરકારી શાળામાં આધુનિક ટેકનોલોજીથી શિક્ષણ 05-09-2022
JWRPUR જામકંડોરણા પંથકની સરકારી શાળામાં આધુનિક ટેકનોલોજીથી શિક્ષણ 05-09-2022
माळशिरस तालुक्यांतून सायकल बॅंकेस भरभरून प्रतिसाद - सीईओ दिलीप स्वामी
सोलापूर - माळशिरस तालुक्यांतून सायकल बॅंकेस भरभरून प्रतिसाद मिळत आहे. असे मत जिल्हा...