हमास चीफ इस्माइल हानिया की आज एयरस्ट्राइक हमले में मौत हो गई। ईरान की राजधानी तेहरान में उसके आवास पर एयर स्ट्राइक की गई। इस हमले में वो और उसका बॉडीगार्ड मारा गया। हमास चीफ का मारा जाना इजरायल के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के पूर्व कमांडर मोहसेन रेजाई ने बुधवार को इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। रेजाई ने कहा कि तेहरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की हत्या के लिए इजरायल को "भारी कीमत चुकानी पड़ेगी"। हमास के वरिष्ठ अधिकारी सामी अबू जुहरी ने कहा, हमारे भाई (इस्माइल हानिया) की मौत के बाद भी इजरायल अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकेगा। हमास एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। एक संस्था है। हमास जीत की ओर निरंतर बढ़ता जाएगा। वहीं, हमास ने धमकी दी है कि उसके चीफ की मौत बेकार नहीं जाएगी। हमास इस हत्या का बदला जरूर लेगा। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बुधवार को तेहरान में इस्माइल हानिया की मौत की पुष्टि कर दी है। हमास ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
સિહોર શહેરમાં વિવેકાનંદ ની પ્રતિમા ક્યારે પુન સ્થાપિત કરવામાં આવશે
સિહોરના વડલા ચોક ખાતે આવેલ સ્વામી વિવેકાનંદજી ની પ્રતિમા સત્વરે ખુલ્લી કરવા જાગૃત યુવક દેવલ...
ধেমাজি আবকাৰী বিষয়া গ্ৰেপ্তাৰ
# ধেমাজি আবকাৰী অধীক্ষক প্ৰীতম বৰুৱাক গ্ৰেপ্তাৰ ৷
#প্ৰীতম বৰুৱাৰ বিৰুদ্ধে অভিযোগ আছিল কিশোৰী...
1996 चुनाव से पहले Atal Bihari Bajpai ने गाड़ी का शीशा नीचे कर Manoj Sinha को कौन सी सलाह दी थी?
1996 चुनाव से पहले Atal Bihari Bajpai ने गाड़ी का शीशा नीचे कर Manoj Sinha को कौन सी सलाह दी थी?
होनोबाचीवाडी येथे माता सुरक्षित तर घर सुरक्षित कार्यक्रम संपन्न
पैठण : महिलांच्या आरोग्याच्या सुरक्षिततेसाठी माता सुरक्षित तर घर सुरक्षित हा कार्यक्रम आज...
Gujarat की Prem Gali: एक ऐसी गली जहां क़दम-क़दम पर मिल जाएगी एक प्रेम कहानी (BBC Hindi)
Gujarat की Prem Gali: एक ऐसी गली जहां क़दम-क़दम पर मिल जाएगी एक प्रेम कहानी (BBC Hindi)