कोटा में एक डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। डॉक्टर अपनी कार में ड्राइवर सीट पर अचेत हालत में मिले। पुलिस उन्हें महाराव भीमसिंह हॉस्पिटल लेकर पहुंची।
जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान डॉक्टर राकेश चौधरी (40) निवासी इंद्रा विहार, जवाहर नगर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। जो आर्मी में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत थे।
विज्ञान नगर थाना एसआई जाकिर हुसैन ने बताया कि मृतक की पत्नी ऊषा ने डॉक्टर के काफी समय से स्ट्रेस में होने की बात बताई है।
ऊषा ने बताया कि वो मंगलवार सुबह बाथरूम में थी। इसी दौरान करीब 10 बजे डॉक्टर राकेश बिना बताए घर से निकल गए। उसके बाद वापस नहीं लौटे।