राजस्थान विधानसभा में बहस के दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेता शांति धारीवाल ने गाली दी थी, जिसको लेकर प्रदेश की सियासत में बवाल मच गया था. इस बात को लेकर धारीवाल ने मंगलवार को सदन में माफी मांग ली. हालांकि माफी के बावजूद स्पीकर वासुदेव देवनानी ने उन्हें सजा सुनाई है. उन्होंने दो दिन तक शांति धारीवाल के सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पर बैन लगा दिया है. स्पीकर देवनानी ने धारीवाल के माफी मांगने के बाद कहा, "आज और कल आप विधानसभा तो आएंगे, लेकिन सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे. मैं तो चाहता था कि आचरण के हिसाब से चार साल तक आपको सदन का सदस्य रहने का हक नहीं था. लेकिन आपके दल के सदस्यों के आग्रह और माफी के बाद मैंने फैसला ये फैसला लिया." स्पीकर वासुदेव देवनानी ने शांति धारीवाल के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा, " जिस तरह का आचरण किया गया, इससे सदन की गरिमा को भारी ठेस पहुंची. आपको अंदाजा नहीं है कि जब यह बात मीडिया में गई तो इस सदन की क्या गरिमा रह गई? इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. आगे से चेतावनी है कि आप आचरण ठीक रखें."
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
કેમ કડિયા સમાજે પોલીસ કમિશનરને આવેદનપત્ર પાઠવ્યુ?
#buletinindia #gujarat #rajkot
Dairy Free Diet: दूध, दही और पनीर खाना सही या गलत? जानें इन्हें डाइट में निकालने का असर
डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करना इन दिनों आम बात बन गई है। कई लोग डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products)...
পঞ্চম ৰাষ্ট্ৰীয় পোষণ মাহৰ উপলক্ষে নুনমাটি সংহত শিশু উন্নয়ন প্রকল্পৰ মানৱ শৃংখল কাৰ্যসূচী...
পঞ্চম ৰাষ্ট্ৰীয় পোষণ মাহৰ উপলক্ষে নুনমাটি সংহত শিশু উন্নয়ন প্রকল্পৰ মানৱ শৃংখল কাৰ্যসূচী...
Devendra Fadnavis यांना ‘हिंदूहृदयसम्राट’, म्हणण्याला एकनाथ शिंदे गटाचं समर्थन, ‘हे’ दिलं स्पष्टीकरण
Devendra Fadnavis यांना ‘हिंदूहृदयसम्राट’, म्हणण्याला एकनाथ शिंदे गटाचं समर्थन,...