राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे चुके किरोड़ी लाल मीणा मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं. आज उनकी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात संभव है, जिसके बाद उनके इस्तीफे की मंजूरी पर बना सस्पेंस भी खत्म हो सकता है. डॉ. मीणा बीते कई दिनों से दिल्ली बुलावे का इंतजार कर रहे थे. बीते दिनों उन्होंने मीडिया से बातचीत में इसका जिक्र भी किया था. हालांकि आज उनका इंतजार खत्म हो गया है. दिल्ली दौरे के दौरान किरोड़ी लाल मीणा की मुलाकात राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से भी हो सकती है. एनडीटीवी से खास बातचीत में उन्होंने किरोड़ी लाल मीणा को मनाने की बात कही थी. उन्होंने कहा था वो डॉ मीणा कहीं नहीं जा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि किरोड़ी लाल मीणा का इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाएगा और वे पहले की तरह अपने विभागों की जिम्मेदारी संभाल लेंगे. हालांकि किरोड़ी लाल को मनाना काफी मुश्किल होगा, क्योंकि वो पहले ही इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर चुके हैं. 4 जुलाई को मंत्री पद से इस्तीफे का खुलासा करने के बाद किरोड़ी लाल मीणा का यह तीसरा दिल्ली दौरा है. इस पहले दो दौरों में उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी. उस वक्त जेपी नड्डा ने उन्हें मनाने की कोशिश की थी, और दोबारा विचार करने का समय दिया था. इसके बाद सीएम भजनलाल ने दिल्ली जाकर जेपी नड्डा से बातचीत की. इसीलिए अब किरोड़ी लाल मीणा को वापस बुलाया गया है, ताकि उनके इस्तीफे पर जारी सस्पेंस को खत्म किया जा सके.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
কেঁচা চাহ পাতৰ অস্বাভাৱিক মূল্য হ্ৰাস পোৱাত তীব্ৰ অসন্তুষ্টি প্ৰকাশ ক্ষুদ্ৰ চাহ খেতিয়ক পৰিষদৰ
কেঁচা চাহ পাতৰ অস্বাভাৱিক মূল্য হ্ৰাস পোৱাত তীব্ৰ অসন্তুষ্টি প্ৰকাশ ক্ষুদ্ৰ চাহ খেতিয়ক পৰিষদৰ...
Ram Mandir में लाइन कैसे लगानी है, कैसे हो रहे हैं दर्शन? Narendra Modi | Yogi | Pran pratishtha
Ram Mandir में लाइन कैसे लगानी है, कैसे हो रहे हैं दर्शन? Narendra Modi | Yogi | Pran pratishtha
Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं, AQI की स्थिति लगातार बहुत खराब | Aaj Tak
Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत नहीं, AQI की स्थिति लगातार बहुत खराब | Aaj Tak
રાજ્યભરમાં વડીયાનો વિદ્યાર્થી આવ્યો અવ્વલ, 3 લાખનો ચેક અને મોમેંન્ટો મુખ્યંત્રીશ્રીના વરદહસ્તે એનાયત
રાજ્યભરમાં વડીયાનો વિદ્યાર્થી આવ્યો અવ્વલ, 3 લાખનો ચેક અને મોમેંન્ટો મુખ્યંત્રીશ્રીના વરદહસ્તે એનાયત
NEWS | પાટણ જિલ્લાના ગ્રામીણ વિસ્તારોમાં ખેડૂતોને મોટો આર્થિક ફટકો,ખેડૂતોને લાખો રૂપિયાનું નુકશાન
NEWS | પાટણ જિલ્લાના ગ્રામીણ વિસ્તારોમાં ખેડૂતોને મોટો આર્થિક ફટકો,ખેડૂતોને લાખો રૂપિયાનું નુકશાન