सांगोद, कोटा। यहां रविवार को उपकारागृह में पूर्व जेल समिति सदस्य असरार अहमद एवं सलीम अंसारी के सहयोग से प्रभारी नारायण सिंह एवं थानाधिकारी हीरालाल पूनिया समेत अन्य लोगों ने परिसर में अशोक, गुलमोहर, शीशम, कदंब, नींबू, अमरूद आदि छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। अधिकारियों ने बताया कि प्रकृति को हरा भरा चलाए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम के तहत उपकारागृह परिसर में भी पौधे लगाकर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी ली गई। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में प्रति वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करना चाहिए। इस मौके पर हेम सिंह, श्रवणराम मुख्य प्रहरी, रामरूप, लालचंद दौलत आदि जेल कार्मिक मौजूद रहे। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को ही अभियान के जिला संयोजक एवं प्रधान जयवीर सिंह की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोरसन रोड़ स्थित नगर पालिका की गोशाला में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपे। उप प्रधान ओम नागर अडूसा, नेता प्रतिपक्ष रामावतार खटीक, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, नगर महामंत्री बुद्धिप्रकाश राठौर, पार्षद प्रवीण गर्ग, हरिओम जांगिड़, पुरषोत्तम सेन, महावीर सिंह, दीपक जेलिया, ओम सालवी, तुलसीराम पारेता, उम्मेदसिंह आदि कार्यकर्ताओं ने गोशाला में पौधे रोपे।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
नीट पीजी परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में निराशा, विपक्ष ने भी सरकार पर साधा निशाना
NEET-PG की परीक्षा आज होने वाली थी लेकिन सरकार ने ठीक एक दिन पहले यानी 22 जून को ही ये परीक्षा...
G-7 Meeting: जी-7 देशों ने बढ़ाई पुतिन की मुश्किलें, रूस पर लगाए जाएंगे और कड़े प्रतिबंध
G-7 diplomats' meeting in Japan: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।...
ચોટીલામાં તમંચો બતાવી આંગડીયા પેઢીના માલીક પાસેથી રોકડ રકમની લુંટ કરી દોઢેક વર્ષથી નાસતા ફરતા આરોપીને પકડી પાડતી પોલીસ ટીમ
ચોટીલા પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં ગે.કા.પ્રવૃતિ નેસ્ત નાબુદ થાય તેમજ ગુન્હો કરી નાસતા ફરતા આરોપીને...
Hyderabad woman stabbed to death by Brazilian man in London flat: Report
The body of a young woman - who was stabbed to death - found in a residential building in London...
દિયોદર AAP ઉમેદવાર ભેમાભાઈ ચૌધરી નું નિવેદન ... BANAS LIVE NEWS
દિયોદર AAP ઉમેદવાર ભેમાભાઈ ચૌધરી નું નિવેદન ... BANAS LIVE NEWS