राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने को लेकर शिक्षा विभाग ने अपने कैलेंडर में समय प्रस्तावित कर दिया है. हालांकि शिक्षा विभाग ने इस संबंध में तारीख का ऐलान नहीं किया है, बीते कई महीनों से राजस्थान के कई जिलों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने के लिए छात्रनेता प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं एनयूआई ने जयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर उग्र नजर आई. वहीं एबीवीपी ने भी प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव की मांग की है. अब विधानसभा स्पीकर ने भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर टिप्पणी की है. विधानसभा में छात्र संसद के दौरान स्पीकर वासुदेव देवनानी ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर समर्थन किया है. शनिवार को विधानसभा में युवा संसद कार्यक्रम के दौरान स्पीकर ने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए. इससे छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है. उन्होंने आजकल होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले जो छात्रसंघ चुनाव होते थे वह बड़े आदर्श रूप में होते थे. लेकिन आजकर इनमें कई कमियां नजर आने लगी है. स्पीकर ने कहा कि आजकर छात्रसंघ चुनाव में धनबल और बाहुबल का अधिक उपयोग होने लगा है. यह सब नहीं होना चाहिए. इन सब कमियों को दूर किया जाना चाहिए और छात्रसंघ चुनाव करवाने चाहिए. हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग ने वार्षिक कैलेंडर जारी किया है. इस कैलेंडर में छात्रसंघ चुनाव और कार्यालय उद्घाटन का जिक्र किया गया है. कैलेंडर में जुलाई से सिंतबर के बीच चुनाव और कार्यालय उद्घाटन के बारे में जानकारी दी गई है. वहीं इस कैलेंडर में एडमिसन से रिजल्ट तक के बारे में तारीखवार पूरी जानकारी दी गई है. उच्च शिक्षा विभाग ने हालांकि चुनाव की तारीखों के बारे में जानकारी नहीं दी है. इस संबंध में सरकार नोटिफिकेशन जारी कर तारीखों का ऐलान कर सकती है.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेज के साथ युवक पकड़ा
आगरा: अग्निवीर परीक्षा में एक युवक फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया है। युवक की उम्र अधिक थी। वह...
Delhi NCR Earthquake news : दिल्ली समेत पूरे North India में भूकंप के तेज झटके, Nepal था केंद्र
Delhi NCR Earthquake news : दिल्ली समेत पूरे North India में भूकंप के तेज झटके, Nepal था केंद्र
Rescue किए गए दो बाघ शावकों को Rewilding Process के लिए Kanha Tiger Reserve लाया गया | AajTak News
Rescue किए गए दो बाघ शावकों को Rewilding Process के लिए Kanha Tiger Reserve लाया गया | AajTak News
World Cup 2023: Team India ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी विश्व की पहली टीम | वनइंडिया हिंदी
World Cup 2023: Team India ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी विश्व की पहली टीम | वनइंडिया हिंदी
ધ્રાંગધ્રા શહેરમાં ચલણી રૂ.5 ની નોટ અને રૂ.10 ના સિક્કા વેપારી નહીં સ્વીકારતા ગ્રાહકોમાં રોષ
ધ્રાંગધ્રા શહેરમાં ચલણી રૂ.પ ની નોટ અને રૂ.૧૦ ના સિક્કા વેપારી નહીં સ્વીકારતા ગ્રાહક સુરક્ષા...