मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आम बजट 2024-25 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने कहा कि 60 सालों में इतना विकास नहीं हुआ जितना पीएम मोदी की सरकार में हुआ है।मंडी सांसद ने हिमाचल सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में हुई त्रासदी के दौरान हिमाचल सरकार ने जनता की कोई भी मदद नहीं की। कंगना ने कहा कि अभी तक हिमाचल की जनता आपदा से बाहर नहीं आ पाई है। केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल की काफी मदद की है। इससे बावजूद हिमाचल सरकार केंद्र पर झूठे आरोप लगाती रहती है। मंडी सांसद ने आगे कहा कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर आ गई है। इसी बीच मंडी सांसद कंगना रनौत ने मंडी की जनता के लिए विशेष मांग रखी। कंगना ने कहा कि मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनना चाहिए। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। लोग आसानी से सफर कर सकेंगे। इससे पर्यटकों का समय भी बचेगा। बजट के दौरान मंडी सांसद ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और सरकार का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि बजट सभी वर्गों को सशक्त बनाने वाला है। इसके साथ ही कंगना ने पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की भी बधाई दी।कंगना ने कहा कि 10 सालों में जितना काम भाजपा ने हिमाचल के लिए किया है, इतना आज तक कभी नहीं किया गया। हिमाचल की जनता के लिए यह सौभाग्य की बात है और मैं हिमाचल की जनता की तरफ से पीएम मोदी का आभार जताती हूं।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
MF Stress Test: Midcap और Small Cap पर MFs का Stress Test, नतीजों से कितनी उम्मीदें? |Business News
MF Stress Test: Midcap और Small Cap पर MFs का Stress Test, नतीजों से कितनी उम्मीदें? |Business News
Diu Vanakbara ma Akasmat ma avshan thayel yuvan na Family ne sahya aapva Mang #diumirror #diu
Diu Vanakbara ma Akasmat ma avshan thayel yuvan na Family ne sahya aapva Mang #diumirror #diu
16GB रैम, 50MP कैमरा और 100W चार्जिंग वाली OPPO की इस प्रीमियम सीरीज में नहीं होगा ‘Pro’ मॉडल, यहां जानें डिटेल
OPPO जल्द ही अपने कस्टमर्स के लिए अपनी प्रीमियम सीारीज Oppo Find X7 को लाने की तैयारी में हैं। इस...
ડીસાના માલગઢમાં ડીસાથી ચિત્તોડગઢ અને સોનાણા ખેતલાજી લક્ઝરી બસ દ્વારા સંઘ નિમિત્તે બેઠક યોજાઇ
ડીસા સહીત સમગ્ર બનાસકાંઠામાં ગેલોત પરિવાર (માળી સમાજ) દ્વારા ડીસાથી ચિત્તોડગઢમાં બિરાજમાન માં...
વગડીયા ગામ નજીક પોલીસનાં સ્વાંગમાં શ્રમિકો પાસેથી પૈસા પડાવવાની કોશીષ :બે ઝડપાયા
સુરેન્દ્રનગર જિલ્લાના મુળી તાલુકાના વગડીયા નજીક પોલીસ તરીકે ઓળખ આપીને શ્રમિકો પાસેથી પૈસા...