प्रदेश भाजपा में नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को दिनभर दिल्ली में नेताओं से मुलाकात करते रहे। सुबह वेस्टर्न कोर्ट गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं का दौर चला और फिर वे सांसद व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के आवास पर पहुंचे। यहां जोशी ने उनका साफा पहनाकर और दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया। राठौड़ ने कहा कि जोशी से अनुभव और गुरु मंत्र लेने आया हूं। इसके बाद सीधे संसद पहुंचे और वहां कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस बीच राठौड़ ने कहा कि सत्ता और संगठन में सामंजस्य बनाए रखना उद्देश्य होगा। आम कार्यकर्ता के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। संगठन की मौजूदा टीम के अनुभव के साथ आगे बढ़ेंगे। चुनाव में कांग्रेस ने भ्रम पैदा किया। आरक्षण को समाप्त करने, संविधान को बदलने का भ्रम फैलाया। अब कोई पचास बार झूठ बोलेगा तो स्वभाविक है कि जनता थोड़ा बहुत उसके भ्रम में फंस जाएगी। प्रदेश में भी ऐसा ही हुआ। तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पार करते हुए समाज को तोड़ने का षड्यंत्र किया। जनता के सामने अब इनकी पोल खोलने का काम होगा। पुराने और मौजूदा टीम के अनुभव व राय के आधार पर आगे बढ़ेंगे। सभी लोगों को साथ लेकर पार्टी की एकजुटता और मजबूती के लिए काम करेंगे। नए लोगों को विचार से जोड़ने पर फोकस रहेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
દિયોદરના સણાદર નજીક બાઇક અને કાર સામસામે ટકરાતાં એક યુવકનું મોત : સાત વ્યક્તિઓ ઘાયલ
દિયોદરના સણાદર ગામ નજીક શનિવારે સાંજે બાઇક અને કાર સામસામે ટકરાયા હતા. જેમાં બાઇક ચાલકનું સારવાર...
'PoK भारत का हिस्सा, लोगों के मन की बात पूरी होगी', जयशंकर बोले- सभी दल भी गुलाम कश्मीर की वापसी के लिए प्रतिबद्ध
PoK part of India विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि गुलाम कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा...
कित्ते भंडारी ऐक्यवर्धक मंडळी संस्थेमार्फत विद्यार्थ्यांचा गुणगौरव
रत्नागिरी : तालुक्यातील कित्ते भंडारी ऐक्यवर्धक मंडळी संस्थेमार्फत विद्यार्थ्यांचा गुणगौरव समारंभ...
बूंदी से सिलोर, नमाना, भोपतपुरा तक सड़क निर्माण की खुली राह, सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ
बूंदी। बूंदी से सिलोर नमाना भोतपुरा तक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत 184 करोड रुपए की...
Moody's Outlook On Vedanta Shares | क्यों दी गई इस कंपनी के लिए Negative आउटलुक?निवेशक अब क्या करें?
Moody's Outlook On Vedanta Shares | क्यों दी गई इस कंपनी के लिए Negative आउटलुक?निवेशक अब क्या करें?