प्रदेश भाजपा में नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़ शुक्रवार को दिनभर दिल्ली में नेताओं से मुलाकात करते रहे। सुबह वेस्टर्न कोर्ट गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं का दौर चला और फिर वे सांसद व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी के आवास पर पहुंचे। यहां जोशी ने उनका साफा पहनाकर और दुपट्टा ओढाकर स्वागत किया। राठौड़ ने कहा कि जोशी से अनुभव और गुरु मंत्र लेने आया हूं। इसके बाद सीधे संसद पहुंचे और वहां कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस बीच राठौड़ ने कहा कि सत्ता और संगठन में सामंजस्य बनाए रखना उद्देश्य होगा। आम कार्यकर्ता के मान सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। संगठन की मौजूदा टीम के अनुभव के साथ आगे बढ़ेंगे। चुनाव में कांग्रेस ने भ्रम पैदा किया। आरक्षण को समाप्त करने, संविधान को बदलने का भ्रम फैलाया। अब कोई पचास बार झूठ बोलेगा तो स्वभाविक है कि जनता थोड़ा बहुत उसके भ्रम में फंस जाएगी। प्रदेश में भी ऐसा ही हुआ। तुष्टीकरण की पराकाष्ठा पार करते हुए समाज को तोड़ने का षड्यंत्र किया। जनता के सामने अब इनकी पोल खोलने का काम होगा। पुराने और मौजूदा टीम के अनुभव व राय के आधार पर आगे बढ़ेंगे। सभी लोगों को साथ लेकर पार्टी की एकजुटता और मजबूती के लिए काम करेंगे। नए लोगों को विचार से जोड़ने पर फोकस रहेगा।
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
Know Your Smartphone: स्मार्टफोन में स्टोरेज की क्या है अहमियत, जानें क्यों जरूरी है रैम
अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपके लिए आर्टिकल की एक सीरीज लाए हैं जिसमें...
गोर्खा छात्र संस्था द्वारा रंगागोड़ा में शहीद दुर्गा मल्ल का 78 वां बलिदान दिवस और प्रतिमा अनावरण
गोर्खा छात्र संस्था द्वारा रंगागोड़ा में शहीद दुर्गा मल्ल का 78 वां बलिदान दिवस और प्रतिमा अनावरण...
ৰহা আঞ্চলিক কোচ ৰাজবংশী ছাত্ৰ সন্থা সম্বৰ্ধনা অনুষ্ঠান।এপিএচচি বিও বিভাগত ৮১নং স্থান প্ৰাপ্ত শোভাংগী ডেকা সহ ৬১গৰাকী মেধাবী ছাত্ৰ ছাত্ৰী ক সম্বৰ্ধনা জ্ঞাপন। জীৱনত বিফলতা অবিহনে সফলতা পাব নোবাৰী :-বিনু লস্কৰ ঠাকুৰিয়া।
সদৌ কোচ ৰাজবংশী ছাত্ৰ সন্থা ৰ ৰহা আঞ্চলিক সমিতিৰ সৌজন্যত আজি ৰহা ক্ৰীড়া সন্থাৰ প্ৰেক্ষাগৃহ ত...
बनौली आदिवासी मोहल्ला शासकीय बालक माध्यमिक शाला स्कूल के आसपास गंदगी का लगा अंबार
बनौली आदिवासी मोहल्ला शासकीय बालक माध्यमिक शाला स्कूल के आसपास गंदगी का लगा अंबार
ভাৰতীয় জনতা পাৰ্টি মৰাণ নগৰ মণ্ডলৰ উদ্যোগত প্ৰভাতফেৰী ১১আগষ্ট পুৱা ৫ বজাত অনুষ্ঠিত কৰা হব
ভাৰতীয় জনতা পাৰ্টি মৰাণ নগৰ মণ্ডলৰ উদ্যোগত প্ৰভাতফেৰী ১১আগষ্ট পুৱা ৫ বজাত অনুষ্ঠিত কৰা হব #moranhat