आज खेलों के महाकुंभ का आगाज होगा. पदकों की संख्या को दोहरे अंक में भारत पहुंचाना चाहेगा. भारत के 117 खिलाड़ी इस वैश्विक टूर्नामेंट में भाग ले रहे. टोक्यो ओलंपिक में भारत ने सर्वश्रेष्ठ करते हुए 7 पदक जीते थे. पेरिस ओलंपिक में एक बार फिर से नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, लवलीना और पीवी सिंधू से पदक की उम्मीद है. भारत ने अब तक ओलंपिक में कुल 35 पदक जीते हैं.आपको बता दें कि पेरिस ओलिंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. जिसके लिए खेल मंत्रालय ने117 खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी थी. इसके अलावा खेल मंत्रालय ने सपोर्ट स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंजूरी दी है जिसमें खेल अधिकारी भी शामिल हैं.सहयोगी स्टाफ के 72 सदस्यों को सरकार के खर्चे पर मंजूरी मिली है. ओलंपिक के लिए जिन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था उनमें से सिर्फ गोलाफेंक की एथलीट आभा खटुआ का नाम नहीं है. भारतीय दल के प्रमुख पूर्व निशानेबाज गगन नारंग बनाए गए है. गगन नारंग भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं. कुल 117 खिलाड़ियों की लिस्ट में सर्वाधिक 29 (11 महिला और 18 पुरुष) खिलाड़ी ऐथलेटिक्स के हैं. उनके बाद शूटिंग (21) और हॉकी (19) का नंबर आता है. टेबल टेनिस में भारत के आठ जबकि बैडमिंटन में दो बार की ओलिंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु सहित सात खिलाड़ी भाग लेंगे. रेसिलंग (6), आर्चरी (6) और बॉक्सिंग (6) में छह-छह खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे. इसके बाद गोल्फ (4), टेनिस (3), स्विमिंग (2), सेलिंग (2) का नंबर आता है. घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और वेटलिफ्टिंग में एक-एक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. शूटिंग टीम में 11 महिला और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं. टेबल टेनिस में पुरुष और महिला दोनों वर्ग में चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं.
Join our app to earn points & get the text & video content in your preffered language
PLease Click Here to Join Now
Search
Categories
- City News
- State News
- National
- Crime
- Entertainment
- Viral News
- Special
- Sports
- Politics
- Business
- International
- Health
- Spiritual
- Agriculture
- Education
- Election
Read More
ડીસાના ગલાલપુરા પાટીયા નજીક કાર ચાલકે યુવતીને અડફેટે લેતાં મોતને ભેટી
ડીસા-ધાનેરા રોડ પર આજે વહેલી સવારે વધુ એક અકસ્માત સર્જાયો હોવાની ઘટના સર્જાઇ છે. દૂધ લેવા જઈ...
તળાજા તાલુકામાં શ્રાવણિયો જુગાર રમતા 54 જડપાયા.દાઠા.અલંગ.મરીન પોલીસની કાર્યવાહી
તળાજા તાલુકામાં શ્રાવણિયો જુગાર રમતા 54 જડપાયા.દાઠા.અલંગ.મરીન પોલીસની કાર્યવાહી
DFO ৰাজেন্দ্ৰ প্ৰসাদ ভাৰতীক গ্ৰেপ্তাৰ দাবী। ২৪ ঘণ্টাৰ সময় সীমা AJYCP ৰ। উত্তাল ডুমডুমা বন সংমণ্ডল।
DFO ৰাজেন্দ্ৰ প্ৰসাদ ভাৰতীক গ্ৰেপ্তাৰ দাবী AJYCP নেতা কল্যাণজ্যোতি মৰাণৰ। উত্তাল ডুমডুমা বন...
Bharat Tex 2024 |26 फरवरी से शुरू होगा Textile Sector का महाकुंभ, $350 Billion की जल्द होगी Industry
Bharat Tex 2024 |26 फरवरी से शुरू होगा Textile Sector का महाकुंभ, $350 Billion की जल्द होगी Industry